रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद तनाव, घर में घुसकर तोड़फोड़, आगजनी

Murder in Ranchi: रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद कुछ लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया. आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की. कार, बाइक को जला दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

Murder in Ranchi| रांची, अजय दयाल : झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. हिंदीपीढ़ी ग्वाला टोली में उपद्रव की स्थिति बन गयी. कुछ उपद्रवियों ने अरमान नामक युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ की. आगजनी भी की. अमन सोसाइटी सामुदायिक हॉल में भी उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगा दी. सैकड़ों कुर्सियों और शीशे को तोड़ डाला.

साहिल उर्फ ‘कुरकुरे’ की गोली मारकर हत्या

घटना रविवार को हुई, जब हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में साहिल उर्फ ‘कुरकुरे’ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. परिजनों ने बताया कि भट्टी चौक के पास इमरान ने साहिल को सीने में सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

पूर्व पार्षद के भाई पर हत्या में शामिल होने का शक

मृतक के परिजनों ने पूर्व पार्षद के भाई पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है. साहिल की हत्या करने के बाद से अरमान फरार है. पुलिस अरमान की तलाश में जुट गयी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक रही और उपद्रवियों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आसिफ को पुलिस ने हिरासत में लिया

इस मामले में पुलिस ने आसिफ को हिरासत में लिया है. उसे उसके घर से उठाया गया है. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने कहा कि मृतक साहिल कई बार छिनतई के मामले में जेल जा चुका था. वह हाल ही में जेल से बाहर आया था.

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर को जल्द मिलेगी 145.24 करोड़ के आईएसबीटी की सौगात

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अभी जीवन रक्षक प्रणाली पर, ऑपरेशन पर अभी फैसला नहीं

धनबाद, दुमका, गोड्डा समेत 7 जिलों में अगले 3 घंटे में चलेगी आंधी, वर्षा के साथ होगा वज्रपात, रहें अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >