मेला से लौट रहे मुखिया पुत्र की सड़क हादसे में मौत

जानुमपिड़ी पंचायत की मुखिया रीना देवी के पुत्र नवनीत सिंह मुंडा की सड़क हादसे में मौत हो गयी.

तमाड़.

जानुमपिड़ी पंचायत की मुखिया रीना देवी के पुत्र नवनीत सिंह मुंडा की सड़क हादसे में मौत हो गयी. हादसा मंगलवार की मध्य रात्रि रांची-टाटा राजमार्ग सलगाडीह के समीप हुई. नवनीत की बाइक पहले से खराब खड़ी टमाटर लदी पिकअप वैन (जेएच 01सीए 7692) से जा टकरायी. प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनीत सिंह मुंडा अपने दोस्त आरव सिंह मुंडा के साथ बुंडू स्थित नवरात्रि मेला देखकर अपने गांव जानुमपिड़ी लौट रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गये और बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर तमाड़ पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया. लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण नवनीत की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं, गंभीर रूप से घायल आरव सिंह मुंडा को बेहतर इलाज के लिए पहले बुंडू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पिता सह ग्राम प्रधान उमाकांत सिंह मानकी हादसे से स्तब्ध हैं, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजनों ने सड़क पर लापरवाही से पिकअप वैन खड़ा करने वाले चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

हाइवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइकB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham haldar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >