PHOTOS: एमएस धोनी ने परिवार के साथ रांची में किया मतदान, ऐसी दिखीं साक्षी धोनी

एमएस धोनी ने परिवार के साथ रांची में मतदान किया. धोनी ने ब्राउन कलर की टी-शर्ट पहन रखी थी, तो व्हाइट ड्रेस में उनकी पत्नी साक्षी का लुक स्टनिंग था.

MS Dhoni-Sakshi Dhoni PHOTOS|रांची के राजकुमार के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल एमएस धोनी ने परिवार के साथ शनिवार (25 मई) को रांची में मतदान किया. उन्होंने पूरे परिवार के साथ जेवीएम श्यामली में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

इस अंदाज में वोट करने के लिए पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी. फोटो : प्रभात खबर

एमएस धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी थीं. व्हाइट-ब्लैक ड्रेस में धोनी की पत्नी स्टनिंग दिखीं. 12 बजे के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने माता-पिता और पत्नी के साथ जेवीएम श्यामली में बने मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

एमएस धोनी की एक झलक पाने के लिए लग गई भीड़. फोटो : प्रभात खबर

धोनी और उनके परिवार ने बूथ संख्या 378 में मतदान किया. महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार के लोग जैसे ही वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया. हालांकि, मतदान करने से जाते समय या मतदान करने के बाद बाहर निकलते समय उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की.

इसी कार में वोट देने आया था धोनी का परिवार. फोटो : प्रभात खबर

दिग्गज क्रिकेटर धोनी और उनका पूरा परिवार एक लाल रंग की कार में एक साथ आया. मुस्कुराते हुए धोनी अपनी कार से निकले और सीधे मतदान केंद्र के अंदर चले गए. इस दौरान उनकी बेटर हाफ साक्षी धोनी ने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

मतदान करने के बाद एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी. फोटो : प्रभात खबर

एमएस के नाम से मशहूर रांची को महि ने ब्राउन कलर की टी-शर्ट और गॉगल्स पहन रखी थी. बिना किसी तामझाम के धोनी का पूरा परिवार एक कार में सवार होकर आया और मतदान करने के बाद कार में बैठकर चले गए.

इसे भी पढ़ें

Kalpana Soren: देश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए करें मतदान, रांची में वोट करने के बाद बोलीं हेमंत सोरेन की पत्नी

घोर नक्सल प्रभावित इलाके में वोट देने के लिए उमड़ी मतदाताओं की भीड़, देखें PHOTOS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >