बिरसा मुंडा को सांसद व विधायक ने दी श्रद्धांजलि

खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने चलकद जाकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रतिनिधि, खूंटी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर रविवार को लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने चलकद जाकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि यह भूमि भगवान बिरसा मुंडा की धरती है. बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी. आजादी के लिए बिरसा मुंडा ने अपना सर्वस्व न्योछावर करनेवाले बिरसा मुंडा जैसे महान बलिदानियों के कारण ही आज हम आजाद हैं. भगवान बिरसा मुंडा संसाधनों के अभाव के बावजूद लोगों को जिस तरह से एकत्रित कर अंग्रेजों से लोहा लिया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. धरती आबा का सपना जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना था. भगवान बिरसा मुंडा हमेशा लोगों के हक और अधिकार के लिए लड़े. हम सभी को उनके बतायें मार्ग पर चलना चाहिए. उनका साहस, समर्पण और बलिदान प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करता रहेगा. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, पीटर मुंडू, नइमुद्दीन खान सहित अन्य उपस्थित थे. देश याद करता है बिरसा मुंडा का बलिदान : नीलकंठ सिंह मुंडा खूंटी कचहरी मैदान स्थित बिरसा पार्क में खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई छेड़ा. बहुत छोटी सी उम्र में उन्होंने अपना बलिदान दिया. बिरसा मुंडा की यह धरती वीरों की धरती है. यहां से बिरसा मुंडा की तरह कई शूरवीरों ने जन्म लिया. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के बलिदान को पूरा देश याद करता है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया. भगवान बिरसा मुंडा से हमें अपने हक, अधिकार के लिए लड़ने की सीख लेना चाहिए. उन्होंने बिरसाइतों से बातचीत की और उनका हाल-चाल लिया. मौके पर काशीनाथ महतो, विनोद नाग, अर्जुन पहान, सुरेश जायसवाल, रूपेश जायसवाल, राजेश नाग, राजेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >