टूल रूम और साईंनाथ यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

टूल रूम और साईंनाथ यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

रांची : झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची और साईं नाथ यूनिवर्सिटी रांची के बीच मुगको एमओयू हुआ. टूल रूम के प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता और यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ एसपी अग्रवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया.

इस एमओयू के तहत टूल रूम द्वारा यूनिवर्सिटी के छात्रों को स्किल डेवलपमेंट के लिए ट्रेनिंग दी जायेगी. यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा कि टूल रूम के छात्र एवं फैकल्टी अगर यूनिवर्सिटी में उच्च कोर्स करना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है.

उन्हें 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जायेगी. उन्होंने कहा कि टूल रूम से फैकल्टी भी कैंपस इंटरव्यू द्वारा लिया जायेगा.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >