Monsoon Tracker: 17 से 19 जून के बीच झारखंड में शुरू होगी मानसून की बारिश, बोले मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद

Monsoon Tracker: वर्ष 2010 से अब तक मानसून आमतौर पर 12 जून से 25 जून के बीच झारखंड पहुंचता रहा है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 4 महीने की मानसून अवधि के दौरान राज्य में सामान्य बारिश होने की संभावना है. पिछले वर्ष झारखंड में मानसून की सामान्य बारिश हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023 में राज्य सरकार ने 17 जिलों के 158 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया था, जबकि वर्ष 2022 में 260 में से 226 प्रखंडों को जून और जुलाई में कम बारिश के चलते सूखा प्रभावित घोषित किया गया था.

Monsoon Tracker: दक्षिण-पश्चिमी मानसून (South West Monsoon) 17 से 19 जून के बीच झारखंड पहुंच जायेगा. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के रांची स्थित मौसम केंद्र (Meteorological Center) के प्रमुख अभिषेक आनंद ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और मध्यवर्ती क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में सोमवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ (भारी बारिश की चेतावनी) जारी की गयी है. 17 जून से 2 दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी) जारी की गयी है.

Monsoon: 15 जून से शुरू होगी प्री-मानसून गतिविधियां

अभिषेक आनंद ने कहा कि रविवार 15 जून से मानसून पूर्व (प्री मानसून) गतिविधियां शुरू होने की संभावना है. झारखंड में 17 से 19 जून के बीच मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल प्रतीत हो रही हैं. इस वर्ष मानसून समय से एक सप्ताह पहले 24 मई को ही केरल पहुंच गया था.

12 से 25 जून के बीच झारखंड में होती है मानसून की एंट्री

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2010 से अब तक मानसून आमतौर पर 12 जून से 25 जून के बीच झारखंड पहुंचता रहा है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 4 महीने की मानसून अवधि के दौरान राज्य में सामान्य बारिश होने की संभावना है.

17 से 20 जून के बीच झारखंड में भारी बरिश का अलर्ट

उन्होंने कहा कि रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आनंद ने यह भी कहा कि झारखंड में 17 से 20 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है और दक्षिण-पश्चिमी एवं मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

14 जून तक झारखंड में 58 प्रतिशत कम हुई बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक जून से 14 जून के बीच झारखंड में 58 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इस दौरान राज्य में 49.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 20.8 मिमी बारिश ही हुई. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक जून से 30 सितंबर के बीच की बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है.

158 प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित किया गया था 2024 में

पिछले वर्ष झारखंड में मानसून की सामान्य बारिश हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023 में राज्य सरकार ने 17 जिलों के 158 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया था, जबकि वर्ष 2022 में 260 में से 226 प्रखंडों को जून और जुलाई में कम बारिश के चलते सूखा प्रभावित घोषित किया गया था.

वर्ष 2010 से अब तक मानसून आमतौर पर 12 जून से 25 जून के बीच झारखंड पहुंचता रहा है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 4 महीने की मानसून अवधि के दौरान राज्य में सामान्य बारिश होने की संभावना है.

अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक, मौसम केंद्र रांची

इसे भी पढ़ें

Kal Ka Mausam : झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Weather Alert: 16 से 19 जून तक झारखंड में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

आज 15 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक जिले का रेट यहां चेक करें

40.5 डिग्री हुआ झारखंड का उच्चतम तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

AK Roy Jayanti: मार्क्सवादी और गांधीवादी विचारधारा का समन्वय थे कॉमरेड एके राय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >