PHOTOS: मानसून ने पूरे झारखंड को किया कवर, रांची में बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, बेड़ो में डायवर्सन बहा

Monsoon Rain in Jharkhand: मौसम केंद्र के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक डॉ बाबूराज पीपी ने बताया कि मानसून ने पूरे झारखंड को कवर कर लिया है. उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और झारखंड के बाकी बचे हिस्से के साथ-साथ बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. रांची और आसपास के इलाकों में हुई बारिश के PHOTOS यहां देखें.

Monsoon Rain in Jharkhand: दक्षिण-पश्चिम मानसून समूचे झारखंड में पहुंच चुका है. सभी 24 जिले मानसून की बारिश से भींग गये हैं. 17 जून को झारखंड में दस्तक देने वाले मानसून ने अगले ही दिन यानी बुधवार 18 जून 2025 को पूरे झारखंड को कवर कर लिया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों से गुजर रहा मानसून – मौसम वैज्ञानिक

मौसम केंद्र के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक डॉ बाबूराज पीपी ने बताया कि मानसून ने पूरे झारखंड को कवर कर लिया है. उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और झारखंड के बाकी बचे हिस्से के साथ-साथ बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है.

रांची में लगातार हो रही बारिश

डॉ बाबूराज पीपी ने बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, ग्वालियर, खजुराहो, सोनभद्र और गया से होकर गुजर रही है. झारखंड की राजधानी रांची में 17 जून से ही मानसून की बारिश शुरू हो गयी. रांची में रात को मूसलाधार बारिश हुई, जिससे निचले इलाके की गलियों में पानी जम गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चान्हो के पीएमश्री उच्च विद्यालय में जमा पानी

चान्हो के पीएमश्री स्कूल का हाल. फोटो : प्रभात खबर

रांची के ग्रामीण इलाकों की बात करें, तो चान्हो प्रखंड में पीएमश्री उच्च विद्यालय में जलजमाव हो गया. कमर तक पानी भर गया.

डकरा में भी हुई मूसलाधार बारिश

डकरा के सीसीएल कॉलोनी में बारिश के बाद तेज पानी की धार. फोटो : प्रभात खबर

डकरा के सीसीएल कॉलोनी की गलियों में भी पानी की तेज धार बहती देखी गयी.

बेड़ो में सड़क का डायवर्सन बहा

चान्हो में नदी पर बना डायवर्सन बहा. फोटो : प्रभात खबर

बेड़ो में भी बुधवार से तेज बारिश हुई, जिसकी वजह से पाकलमेड़ी गांव की सड़क पर नदी पर बना डायवर्सन बह गया.

पिपरवार में सपही नदी का जलस्तर बढ़ा

पिपरवार में बढ़ा सपही नदी का जलस्तर. फोटो : प्रभात खबर

चतरा जिले से सटे पिपरवार में सपही नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इससे उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गयी है.

इसे भी पढ़ें

18 जून 2025 को झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी का रेट, आपको कितने में मिलेगा सिलेंडर, यहां देखें

Kal Ka Mausam: मानसून की दस्तक के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर, 19 जून को रांची समेत 6 जिलों में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट

झारखंड में मुखिया का जाति प्रमाण पत्र रद्द, मुश्किल में अर्जुन भुइयां

झारखंड कैबिनेट की बैठक 20 जून को, होंगे कई अहम फैसले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >