रांची में शुरू हुआ मॉक ड्रिल, 7 बजे से शहर में होगा ब्लैक आउट

Mock Drill : राजधानी रांची में भी मॉक ड्रिल शुरू हुआ. रांची स्थित मेकॉन में सायरन बजाते हुए मॉक ड्रिल शुरू किया गया. देर शाम 7 से 8 बजे तक ब्लैक आउट किया जायेगा. इस दौरान अंधेरे में लोगों को सुरक्षित रहने और दूसरों की सहायता करने का अभ्यास किया जायेगा.

Mock Drill| रांची, सतीश कुमार : झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में मॉक ड्रिल शुरू हो गया है. इसी बीच राजधानी रांची में भी मॉक ड्रिल शुरू हुआ. रांची स्थित मेकॉन में सायरन बजाते हुए मॉक ड्रिल शुरू किया गया.

7 बजे से होगा ब्लैक आउट

इस दौरान हमला होने पर कैसे लोगों को सुरक्षा प्रदान किया जायें और घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधा दिलाने का अभ्यास किया गया. देर शाम 7 से 8 बजे तक ब्लैक आउट किया जायेगा. इस दौरान अंधेरे में लोगों को सुरक्षित रहने और दूसरों की सहायता करने का अभ्यास किया जायेगा.

मॉक ड्रिल से पहले एनसीसी कैडेट्स की हुई ब्रीफिंग

रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मॉक ड्रिल के दौरान कार्य एवं दायित्व से पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ एनसीसी कैडेट्स को अवगत कराया. पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं एनसीसी कैडेट्स की पुलिस लाइन केंद्र में ब्रीफिंग की गयी.

इसे भी पढ़ें

राजस्थान से झारखंड आ रहा ईस्ट-वेस्ट ट्रफ, 4 दिन तक इन 6 जिलों में चलेगी उष्ण लहर

Operation Sindoor: सियासी नेतृत्व और सेनाओं की बढ़ी प्रतिष्ठा, पाकिस्तान के लिए बड़ा सबक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोले सरयू राय

साहिबगंज में शुरू हुआ मॉक ड्रिल, देर शाम 7 बजे से होगा ब्लैक आउट, देखिये तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >