झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आ रही तकनीकी समस्या, हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ कर कही ये बात

MMSY Jharkhand: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में तकनीकी दिक्कतों की वजह से आवेदन और विशेष कैंप की तारीख बढ़ाने का हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है.

MMSY Jharkhand: झारखंड सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में लगातार तकनीकी दिक्कतें आ रहीं हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा है कि महिलाओं को इस योजना से जोड़ने के लिए विशेष कैंप 15 अगस्त तक लगाए जाएंगे. पहले कैंप 10 अगस्त तक लगना था.

हेमंत सोरेन बोले- तकनीकी दिक्कतों को दूर करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साट ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी. अपने इस पोस्ट में उन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की शुरुआत पर प्रदेश की महिलाओं को बधाई भी दी है. सीएम ने कहा है कि योजना का लाभ लेने में बहनों को आ रही शुरुआती परेशानी के बारे में जानकारी मिली है. तकनीकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है.

झारखंड में प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का सीएम ने दिया निर्देश

हेमंत सोरेन ने आगे लिखा है कि इस विषय पर वरीय पदाधिकारियों की भी बैठक हुई है. योजना को लेकर झारखंड की महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. इसलिए उन्होंने पूरे राज्य में प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया है.

हमेशा चलने वाली योजना है मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना – हेमंत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बहनों को बताना चाहता हूं कि यह हमेशा चलने वाली योजना है. योजना का लाभ लेने की कोई समय सीमा नहीं है. विशेष कैंप के बाद भी जरूरतमंद बहनें कभी भी अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर इस योजना से खुद को जोड़ सकेंगीं.

Also Read

झारखंड की 50 लाख महिलाओं को 12000 रुपए की सौगात देगी हेमंत सोरेन सरकार, आवेदन शुरू

सर्वर डाउन रहने से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन, फॉर्म की भी किल्लत, महिलाओं में दिखा आक्रोश

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए ये दस्तावेज साथ लेकर जाएं, इस तारीख से खटाखट मिलने लगेंगे पैसे

15 अगस्त तक लगेगा विशेष कैंप

उन्होंने कहा कि योजना का लाभ महिलाओं को आसानी से मिले, इसलिए 10 अगस्त तक विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया गया था. इसे 5 दिन के लिए बढ़ाने का निर्देश दिया है. यानी अब बहनें 15 अगस्त तक विशेष कैंप में खुद को इस योजना से लाभान्वित कर पाएंगी. विशेष कैंप के बाद भी आप जब चाहें, अपनी सुविधा के अनुसार योजना का लाभ ले सकती हैं.

बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें अधिकारी – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि योजना में बहनों को मिल रहे लाभ को देखते हुए कहीं-कहीं कुछ बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं. सीएम ने कहा कि बहनें किसी के झांसे में न आएं. योजना की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कहीं भी बिचौलिये की सूचना मिले, तो उन पर कड़ी कार्रवाई करें.

झारखंड की लाखों महिलाओं को हर साल मिलेंगे 12000 रुपए

हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बहनों की योजना है. राज्य की लाखों बहनों को हर साल 12 हजार रुपए मिलेगा. यही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) का लक्ष्य है, यही उनका भी लक्ष्य है.

Also Read

Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन का 50 लाख महिलाओं को तोहफा, हर साल 12 हजार रुपए, जल्द करें आवेदन

Hemant Soren Gift: झारखंड की एक ऐसी योजना, जिसमें बेटियों को हेमंत सोरेन सरकार देती है 40 हजार, आठ लाख को मिल रहा है लाभ

Hemant Soren Gift: झारखंड में 21 से 50 साल की महिलाओं को हेमंत सरकार का तोहफा, हर महीने मिलेंगे एक हजार, तीन अगस्त से लगेगा शिविर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >