रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से लापता हुए बच्चे आशीष को रांची पुलिस ने करीब पांच घंटे के भीतर लातेहार के बरवाडीह स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया. बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया था. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर छानबीन शुरू की. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आशीष रात करीब 11 बजे जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ है.
बरवाडीह स्टेशन से सुरक्षित बरामद हुआ लापता बच्चा
जानकारी मिलते ही रांची पुलिस ने आरपीएफ टीम से संपर्क किया. इसके बाद ट्रेन की गतिविधियों के आधार पर आरपीएफ को अलर्ट किया गया. रांची पुलिस और आरपीएफ की तत्परता से आशीष को लातेहार के बरवाडीह रेलवे स्टेशन से करीब साढ़े 12 बजे बरामद कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है. शनिवार शाम से पुलिस ने शुरू की थी छानबीन डोरंडा थाना में बच्चे के लापता होने को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी.
ये भी पढ़ें- लिटिल फ्लावर स्कूल में धर्मबहनों के नवनिर्मित आवास का उद्घाटन, विधायक भूषण बाड़ा ने काटा फीता
डोरंडा थाना प्रभारी ने बताया
डोरंडा थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि शनिवार शाम बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी थी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की गयी. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटायी. इसी क्रम में बच्चे के जम्मू तवी एक्सप्रेस में सवार होने की जानकारी मिली. इसके बाद आरपीएफ की मदद से उसे बरवाडीह स्टेशन पर सुरक्षित बरामद कर लिया गया.
ये भी पढ़ें- 70 साल बाद भी बैरांव स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, कीचड़ में जाते हैं बच्चे
