मैक्लुस्कीगंज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

मैक्लुस्कीगंज में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में धूमधाम से तिरंगा फहराया गया और ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए.

रांची : मैक्लुस्कीगंज में 80वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. थाना में प्रभारी धनन्जय बैठा ने तिरंगे को सलामी देते हुए पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया. वहीं केआईसी मंगरुत्तरी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुरनाडीह परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, डायरेक्टर कमल मुंडा ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया.


रेवोल्यूशन स्पोर्ट्स क्रिक किंगडम क्रिकेट एकेडमी कोनका में समाजसेवी कामेश्वर प्रसाद, डॉन बॉस्को एकेडमी में सहायक प्राचार्य जोशी टीडी, एमआईसी हेसालौंग में मैनेजिंग बोर्ड के प्रसिडेंट सेवानिवृत्त कर्नल एआर सिन्हा, जैनेट एकेडमी हेसालौंग में प्रिंसिपल केविन करण गुप्ता, आउवी मैक्लुस्कीगंज में प्राचार्य आदित्य प्रसाद साहू और लखन प्रसाद साहू ने संयुक्त रूप से, वाईबीएन गुरुकुलम जोभिया में यादव समाज के रामबिलास गोप ने, हेलो किड्स में वायुसेना से सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टेन आरके प्रसाद, लिटिल विंग्स में डायरेक्टर ऋषि गिरि, सीजीएम इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर कुश यादव, जासशिविम मैक्लुस्कीगंज में प्रबंधन समिति के सचिव सरजू प्रसाद साहू, जेआआरजी बैंक लपरा में शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार जायसवाल, लपरा पंचायत भवन में मुखिया पुतुल देवी, मायापुर पंचायत भवन में मुखिया पुष्पा खलखो, वन कार्यालय कोनका में प्रभारी वनपाल मनोज महतो, मैक्लुस्कीगंज स्टेशन में स्टेशन मास्टर अरुण भगत सहित सरकारी औरअन्य संस्थानों में तिरंगा झंडा फहराया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >