गुलजारबाग में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 12 मई को

शाम छह बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ शुरू किया जायेगा.

खलारीं. हनुमान मंदिर समिति गुलजारबाग के तत्वावधान में पांच मई को गुलजारबाग हनुमान मंदिर में होने वाले सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर तिथि को आगे बढ़ा कर 12 मई मंगलवार को कर दिया गया हैं. उक्त जानकारी देते हुए हनुमान मंदिर समिति गुलजारबाग के अध्यक्ष जुगेश्वर राम व मयंक सिंह ने बताया कि शाम छह बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ शुरू किया जायेगा, जिसमें हिंदूवादी नेता सह प्रखर वक्ता भैरव सिंह के साथ ही रांची भगवा रक्षक की टीम के सदस्य शामिल होंगे. कार्यक्रम के अंत में लोगो के बीच प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया जायेगा. जुगेश्वर राम ने खलारी कोयलांचल के सभी सनातन प्रेमियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >