लापुंग के ककरिया में शिव उपासना का पर्व मंडा शुरू

भक्तों में उत्साह

लापुंग. प्रखंड के ककरिया में शिव उपासना का पर्व मंडा गुरुवार को शोभायात्रा व लोटन सेवा के साथ शुरू हुआ. पहले दिन सैकड़ों महिला-पुरुषों ने कलश के साथ नगर भ्रमण किया. पट्भोक्ता महेंद्र लोहरा व रंजीत लोहरा के नेतृत्व में भोक्ता व सेवादार महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की. मुहल्ला पहुंचने पर भोक्ताओं का आरती दिखाकर और पैर धोकर स्वागत किया गया. बाद में लोटन परिक्रमा शुरु हुई. पुजारी सुरेश देवघरिया सभी अनुष्ठान करा रहे हैं. लोटन सेवा के बाद भोक्ताओं के बीच फल का वितरण किया गया. 19 अप्रैल को जागरण के साथ छऊ नृत्य व 20 अप्रैल को झूलन का आयोजन होगा. मौके पर पूजा समिति के संरक्षक वनबिहारी साहू, प्रदीप साहू, गंगाधर साहू, सुमित कुमार, उदय साहू, अनिल साहू, चितरंजन कुमार, सुदर्शन कुमार, लक्ष्मी नारायण साहू, सुधीर साहू, ब्रजबिहारी साहू, अनिल कुमार साहू, सुभाष साहू, चुनिया राम, देवेंद्र वर्मा, प्रभात कुमार, मुखिया बिरसमनी देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >