भगवान के भजन के लिए समय अवश्य निकालें

धूमधाम से मना जय गुरुदेव अंतर साधना मंदिर का 13वां स्थापना दिवस

प्रतिनिधि, खलारी.

बलथरवा स्थित जय गुरुदेव अंतर साधना मंदिर का 13वां स्थापना दिवस शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया. मंदिर परिसर में आयोजित सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. सत्संग में संस्था के बिहार खुदी महली ने कहा कि मनुष्य का शरीर क्षणभंगुर है. यह शरीर किराये के मकान की तरह है. जब श्वांस रूपी पूंजी समाप्त हो जाती है तो मकान मालिक अपना मकान वापस ले लेता है. उन्होंने कहा कि 24 घंटे में 22 घंटे संसार के लिए निकल जाते हैं, लेकिन कम से कम दो घंटे भगवान के भजन के लिए अवश्य निकालना चाहिए. उन्होंने लोगों से शाकाहारी बनने की अपील की. कहा कि जीव-जंतु व पक्षियों की हत्या बंद करें. अन्यथा आगे चलकर पछताना पड़ेगा. सत्संग के माध्यम से ही परमात्मा को पाया जा सकता है. इससे पूर्व जय गुरुदेव के अनुयायियों ने मंदिर परिसर में शाकाहारी, सदाचारी एवं मद्य निषेध को लेकर लोगों को जागरूक किया. स्थापना दिवस के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया. जिसमें ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया. कार्यक्रम में संजय गुप्ता, जतन साव, राजेंद्र साव, साधु जी, रंजीत साव, उपेंद्र साव, कमलेश साव, अनिल गुप्ता, मनोज गुप्ता, गुड़िया देवी, रुकमणी देवी, उर्मिला देवी, शर्मिला देवी, सोनी देवी, कांति देवी, ममता देवी, जयनाथ साव सहित जय गुरुदेव संगत गुमला, डालटेनगंज, पांकी, मुरपा (बालूमाथ), सतबरवा, चैनपुर, मुरगू आदि क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल हुए.

धूमधाम से मना जय गुरुदेव अंतर साधना मंदिर का 13वां स्थापना दिवस

30 खलारी 01:- बलथरवा के जय गुरुदेव मंदिर के सत्संग में शामिल लोग.

30 खलारी 02 :- जय गुरुदेव अंतर साधना मंदिर.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >