मंईयां सम्मान योजना की दो किश्तें एक साथ जारी, झारखंड के बाजारों लगने लगी भीड़

Maiyan Samman Yojana Jharkhand: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की 5000 रुपये की राशि जारी होते ही बाजारों में भारी उछाल आया है. जामताड़ा सहित कई जिलों में महिलाएं कपड़े और कॉस्मेटिक की जमकर खरीदारी कर रही हैं. ईद से पहले व्यापार में तेजी आयी है.

Maiyan Samman Yojana Jharkhand, रांची : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी कर दी गयी है. इसके साथ ही लाखों महिलाओं के खातों में मंईयां सम्मान योजना की राशि आना शुरू हो गयी है. दो महीनों की राशि एक साथ 5000 रुपये खाते में आने से महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. योजना की राशि मिलने के बाद अब इसका असर विभिन्न जिले के बाजारों में भी दिखायी देने लगा है. बाजारों में पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

कपड़े, कॉस्मेटिक दुकानों में ग्राहकों की लग रही भीड़

खासकर जामताड़ा के महिलाओं उपस्थिति मार्केट में अधिक दिखायी दे रही है. कपड़े, कॉस्मेटिक, घरेलू सामान, किराना और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर पहले की तुलना में ज्यादा ग्राहक पहुंच रहे हैं. कई महिलाएं त्योहार और घर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करती नजर आ रही हैं. दुकानदारों का कहना है कि योजना की राशि मिलने के बाद बाजार में व्यापार में थोड़ी तेजी आयी है. ईद में अभी करीब 14 दिन का समय बाकी है, लेकिन अभी से बाजारों में त्योहार की हलचल शुरू हो गयी है.

Also Read: महंगी कोचिंग को दिखाया ठेंगा: सरायकेला के आयुष ने YouTube के सहारे क्रैक किया UPSC, बने कोल्हान टॉपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >