Maiya Samman Yojana : मंईयां सम्मान योजना की राशि आएगी जल्द, एक साथ पांच हजार रुपये मिलेंगे

Maiya Samman Yojana: क्रिसमस से पहले मंईयां योजना की राशि लाभुकों को सरकार की ओर से दी जाएगी. लाभुकों को एक साथ पांच हजार रुपये मिलेंगे.

Maiya Samman Yojana: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को क्रिसमस से पहले नवंबर और दिसंबर माह की राशि देने की तैयारी है. लाभुकों को एक साथ पांच हजार रुपये मिलेंगे. राशि ट्रांसफर करने को लेकर जिला स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. राज्य में लगभग 51 लाख महिलाओं को प्रति माह योजना की राशि मिल रही है. ज्ञात हो कि सितंबर की राशि दुर्गा पूजा से पहले और अक्तूबर की राशि दीपावली और छठ से पहले दी गयी थी.

मंईयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक योग्यता क्या है? जानें

  1. महिला को झारखंड की मूल निवासी होना जरूरी.
  2. महिला की उम्र 18-50 वर्ष होनी चाहिए.
  3. महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए.
  4. महिला या परिवार के कोई अन्य सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए.
  5. महिला किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ न उठा रही हो.
  6. महिला का परिवार इनकम टैक्स नहीं देता हो.

पैसे रुके हैं, तो तुरंत करें ये काम

अगर आप मइयां सम्मान योजना के सभी जरूरी मापदंडों पर खरी उतरती हैं, तो आप इस योजना का लाभ पाने के योग्य हैं. लेकिन कई बार योग्य होने के बाद भी पैसे खाते में नहीं आते. ऐसे में सबसे पहले बैंक जाकर यह सुनिश्चित करें कि आपका खाता आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, क्योंकि यही सबसे आम समस्या होती है. इसके अलावा बायोमेट्रिक सत्यापन (ई-केवाईसी) न होने पर भी भुगतान रुक सकता है. अगर ये दोनों बातें सही हैं, तो फिर किसी तकनीकी कारण से राशि आने में देरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : मंईयां योजना का लाभुक बनने के लिए नहीं करना होगा दौड़-भाग, बस इन दस्तावेजों को लेकर तुरंत पहुंचे कैंप

लाभुक महिलाओं का सत्यापन किया गया था

कुछ महीने पहले मइयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) की लाभुक महिलाओं का सत्यापन किया गया था. इस दौरान हजारों महिलाओं के नाम हटाए गए, क्योंकि वे योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार योग्य नहीं थीं. योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी मापदंड तय किए गए हैं, और केवल वही महिलाएं लाभ के लिए पात्र मानी जाती हैं, जो इन सभी शर्तों को पूरा करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >