मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, इन महिलाओं को लौटानी होगी पूरी राशि

Maiya Samman Yojana: गलत तरीके से मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को पूरा पैसा लौटना होगा. सरकार ने इससे संबंधित निर्देश पहले ही जारी कर दिया है.

रांची : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट है. जिन लोगों ने गलत तरीके से इस योजना का लाभ लिया है उन्हें पूरी राशि लौटानी होगी. सरकार यह निर्देश पहले ही जारी कर चुकी है. बीते कुछ महीनों से सभी जिलों में सत्यापन का कार्य चल रहा है. इस दौरान पता चला कि कई महिलाएं जो पेंशनधारी हैं या फिर जिनके पति किसी सरकारी नौकरी में हैं उन घरों की महिलाएं भी इसका लाभ ले रही है.

गलती तरीके से लाभ लेने वालों की होगी सूची तैयार

सरकार के निर्देश के बाद अब इन लोगों से पैसों की वसूली की जाएगी. ऐसे महिलाओं की सूची प्रखंडवार तैयार करने का निर्देश जारी किया गया है. झारखंड के सभी जिलों में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की गहनता से जांच की जा रही है. हर जिले में अभी भौतिक सत्यापन का कार्य जोरशोर से चल रहा है. दरअसल आधार कार्ड से बैंक खाते का लिंक होने के बाद दोहरा लाभ लेने वालों महिलाओं के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है.

Also Read: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के देंगे अपने 4 माह का वेतन

पहले भी आ चुकी है मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े की खबरें

इससे पहले भी मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े को लेकर कई सूचना सामने आ चुकी है. मार्च के महीने में रांची के तमाड़ प्रखंड में 112 महिला लाभुकों के पैसे एक ही व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर होने का मामला सामने आया था. आरोपी का नाम कार्तिक पातर था, जिन्हें गिरफ्तार किया गया था. जांच में पता चला था कि उसका भाई एक प्रज्ञा केंद्र का संचालक है, जिनकी मदद से उसने इस खेल को अंजाम दिया था. इसका बंगाल के लोगों द्वारा भी फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ लेने की खबरें आयी थी. इन सभी मामलों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है.

Also Read: बोकारो के चार भाइयों ने परती और बंजर भूमि पर बिखेरी हरियाली, बृहद पैमाने पर खेती के लिए पटवन सुविधा की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >