Mahua Maji Accident: महाकुंभ से लौटते वक्त सांसद महुआ माजी की कार दुर्घटनाग्रस्त, हाथ फ्रैक्चर, डॉक्टरों ने दिया बड़ा अपडेट

Mahua Maji Car accident: झामुमो सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में घायल हो गया है. महाकुंभ स्नान कर लौटने के दौरान ये हादसा हुआ है. उन्हें रांची के ऑर्किड में भर्ती कराया गया है.

रांची, आनंद मोहन | Mahua Maji Accident : झारखंड से बड़ी खबर है. झामुमो से राज्यसभा सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में घायल हो गयी हैं. जानकारी के मुताबिक उनका हाथ फ्रैक्चर है. उनके साथ साथ पुत्र, बहू और चालक को भी गहरी चोट आयीं हैं. घटना अहले सुबह 4 बजे लातेहार के सतबरवा में मां वैष्णवी फ्यूल्स के पास की है. सांसद को ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे रांची तभी हुआ हादसा

महुआ माजी के साथ उनके 42 वर्षीय पुत्र सोमबीत माजी, उनकी बहू कृति श्रीवास्तव माजी और चालक भूपेंद्र को भी गंभीर चोटें आयी हैं. सभी को ऑर्किड में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक वे सभी लोग महाकुंभ स्नान कर रांची वापस लौट रहे थे. इस दौरान लातेहार के सतबरवा में उनकी कार की टक्कर वहां पर पहले खड़े ट्रक से हो गयी. बताया जाता है कि थकान की वजह से चालक को झपकी आ गयी थी, जिस कारण ये हादसा हुआ.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को किया गया रेफर

घटना के बाद लातेहार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया दिया. फिलहाल सभी लोगों का इलाज रांची के ऑर्किड अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों ने बताया है कि सांसद के चेस्ट का सीटी स्कैन किया जा रहा है. हालांकि सभी की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

Also Read: शिवालयों से घिरा है गुमला, शिवरात्रि पर जलार्पण करने बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आते हैं श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >