रामनवमी से पहले हेमंत सोरेन से मिला महावीर मंडल का प्रतिनिधिमंडल

Mahavir Mandal Delegation Meets Hemant Soren: रामनवमी से पहले महावीर मंडल रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सपरिवार रामनवमी महोत्सव पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया.

Mahavir Mandal Delegation Meets Hemant Soren|रामनवमी से पहले केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल रांची का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला. रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात के दौरान महावीर मंडल के पदाधिकारियों ने हेमंत सोरेन को रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया.

6 अप्रैल को रांची में रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

महावीर मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि रविवार 6 अप्रैल 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में रामनवमी महोत्सव के दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन को सपरिवार इस शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया.

हेमंत सोरेन को हनुमान जी की मूर्ति एवं गदा भेंट की

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रामनवमी के प्रतीक के रूप में हनुमान जी की मूर्ति एवं गदा भेंट की. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को रामनवमी महोत्सव की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुलाकात के दौरान ये लोग रहे मौजूद

इस मुलाकात के दौरान डीआईजी-सह-रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल कुमार सिन्हा (चंकी), सुभाष कुमार साहू, संतोष गुप्ता, प्रमोद शाश्वत, दीपक ओझा, आलोक दुबे, बिंदुल वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राजू यादव, राकेश सिंह, शंकर दुबे, गोपाल पारीक, कमलेश यादव, सागर कुमार, संजय पोद्दार और अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

3 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक शहर की कीमत यहां चेक करें

रांची के रास्ते बिहार, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत जाने वाली 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां चेक करें डिटेल

पलामू पुलिस की बड़ी सफलता, टीएसपीसी के 1 लाख के इनामी उग्रवादी जीबलाल यादव को किया गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम में मुखिया के बेटे को मारकर खेत में फेंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >