सिल्ली में महाशिवरात्रि हर्षोल्लास से संपन्न

सिल्ली मुरी एवं आसपास के इलाको में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया.

सिल्ली. सिल्ली मुरी एवं आसपास के इलाको में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. मुरी जीआरपी, सिल्ली थाना, मुरी आरपीएफ बैरक, सिल्ली प्रखंड मुख्यालय मंदिर, मुरी टुंगरी पहाड़, दिलबेड़ा मंदिर, सिल्ली का शिव मंदिर सहित इलाके के सभी शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाया गया. स्वर्णरेखा से जल लाकर श्रद्धालुओं से मंदिरों में शिवलिंग का जला अभिषेक किया. इलाका बोल बम के जयकारों से गुंजायमान रहा. आरपीएफ मंदिर में भजन कीर्तन कराये गये. जीआरपी मुरी एवं सिल्ली थाना, सिल्ली प्रखंड मुख्यालय मंदिर एवं सिल्ली मंदिर में शिव बारात निकाली गयी. बारात में बारातियों के साथ भूत प्रेत भी शामिल हुए. कई जगह भंडारे एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >