LPG Price In Ranchi: रांची सहित पूरे झारखंड में बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, देखें अपने शहर का ताजा रेट

LPG Price In Ranchi : झारखंड के कई शहरों में LPG गैस की कीमतों में उछाल आया है. रांची में अब कमर्शियल गैस की कीमत 1977 रुपये हो गई है.

LPG Price Hike In Ranchi: 2024 के अंतिम महीने दिसंबर के पहले दिन ही लोगों को मंहगाई का झटका लगा है. 1 दिसंबर से रांची सहित पूरे झारखंड में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है. गैस के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण अब 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1977 रुपये हो गई है.

16 रुपये बढ़ी गैस की कीमत

1 दिसंबर 2024 से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये की बढ़ोतरी हुई जिस कारण से अब 19 किलो वाले गैसे सिलेंडर की कीमत 1977 रुपये हो गई है. नवंबर में इसकी कीमत 1961 रुपये थी.

लगातार पांचवे महीने बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार पांचवे महीने बढ़ें हैं. अगस्त में 8.50 रुपये, सितंबर में 38 रुपये, अक्टूबर में 49 रुपये, नवंबर में 61 रुपये और दिसंबर में 16 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

घरेलू गैस के दाम स्थिर

अगर 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो इसके दाम पिछले कुछ महीने से स्थिर हैं. फिलहाल रांची में इसकी कीमत 860.50 रुपये है. घरेलू गैस की कीमत में अंतिम बार बदलाव मार्च 2024 में देखने को मिला था जिसमें 100 रुपये की कटौती की गई थी.

झारखंड के प्रमुख शहरों में कमर्शियल गैस की कीमत

शहरकीमत (रुपये में)
रांची1977
देवघर1974
धनबाद1975.50
जमशेदपुर1945.50
बोकारो1977.5
दुमका1974

Also Read: Nishikant Dubey: झारखंड में लागू कराएंगे NRC, बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर बरसे निशिकांत दुबे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >