झारखंड कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा, 3 महीने में 1380 रुपये की वृद्धि को बताया 'जबरन वसूली'

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी महासचिव आलोक कुमार दूबे और प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने इसे आम जनता और छोटे व्यापारियों पर 'प्रचंड वार' करार दिया है. नेताओं का दावा है कि महज 3 महीनों में दाम 81% तक बढ़ गए हैं, जिससे होटल और स्ट्रीट फूड कारोबारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है.

LPG Price Hike, रांची (सतीश सिंह की रिपोर्ट): कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला है. प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दूबे और मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने संयुक्त रूप से इसे आम आदमी और छोटे व्यापारियों की जेब पर डकैती करार दिया है. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश आर्थिक अराजकता की ओर बढ़ रहा है.

3 महीने में 81% की ‘ऐतिहासिक’ वृद्धि

प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दूबे ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों में कमर्शियल गैस के दाम में करीब 1380 रुपये यानी 81% की बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि एक ही दिन में 993 रुपये की ऐतिहासिक वृद्धि कर केंद्र ने गरीब और मध्यम वर्ग को संकट में डाल दिया है. इसका सबसे बुरा असर चाय दुकानों, छोटे होटलों और सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी पर दुकान चलाने वाले स्ट्रीट फूड कारोबारियों पर पड़ेगा, जिससे रोजगार छिनने की नौबत आ सकती है.

Also Read: सरयू राय का ‘दामोदर बचाओ’ शंखनाद, बोले- जहरीली हो रहीं दामोदर और कोनार नदियां, DC से कार्रवाई की मांग

1580 से सीधे 3071 रुपये तक पहुंचा दाम

वहीं, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने केंद्र सरकार की नीतियों को ‘जबरन वसूली’ की संज्ञा दी. उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से अब तक सिलेंडर के दाम 1580 रुपये से बढ़कर 3071 रुपये तक पहुंच गए हैं. शाहदेव ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही जनता पर बोझ डालना केंद्र की जनविरोधी कार्यशैली का हिस्सा है. कांग्रेस ने आशंका जताई है कि कमर्शियल गैस के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी भारी इजाफा हो सकता है.

वापसी की मांग

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए ताकि आम जनता और छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके. पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि कीमतें कम नहीं की गईं, तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा.

Also Read: सबरनगर आवासीय विद्यालय की खराब हालत पर भड़के विधायक संजीव सरदार, सीएम से करेंगे शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >