LPG Cylinder Price: झारखंड में त्योहारों से पहले मंहगे हुए एलपीजी सिलेंडर, जमशेदपुर में रसोई गैस सबसे सस्ती

LPG Cylinder Price Jharkhand: इस महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है. जहां पिछले महीने गैस की कीमतों में बंपर कटौती की गई थी, वहीं इस बार सरकार ने गैस की कीमतें बढ़ा दी है. आइए जानते हैं झारखंड के विभिन्न जिलों में अभी रसोई गैस और कमर्शियल गैस की क्या कीमत है?

LPG Cylinder Price: भारत सरकार हर महीने एलपीजी की कीमतों का संशोधन करती है. एलपीजी की ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं. हर महीने की तरह इस महीने भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन हुआ है. इस महीने गैस की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. जहां पिछले महीने गैस की कीमतों में बंपर कटौती की गई थी, वहीं इस बार सरकार ने गैस की कीमतें बढ़ा दी है. हालांकि, रसोई गैस की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. झारखंड में इस महीने यानी अक्टूबर में सबसे सस्ती रसोई गैस जमशेदपुर में मिल रही है. जबकि, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ में रसोई गैस की कीमत सबसे अधिक है. आइए देखते हैं राज्य के किस जिलें में रसोई गैस की क्या कीमत है. वहीं कमर्शियल गैस में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

झारखंड के विभिन्न जिलों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें

  • सिटी – डोमेस्टिक (14.2 किग्रा)

  • बोकारो – ₹ 960.50

  • चतरा – ₹ 959.50

  • देवघर – ₹ 960.50

  • धनबाद – ₹ 960.50

  • दुमका – ₹ 960.50

  • पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) – ₹ 942.50

  • गढ़वा – ₹ 960.50

  • गिरिडीह – ₹ 960.50

  • गोड्डा – ₹ 960.50

  • गुमला – ₹ 960.50

  • हजारीबाग – ₹ 962

  • जामताड़ा – ₹ 960.50

  • खूंटी – ₹ 960.5 0

  • कोडरमा – ₹ 962

  • लातेहार – ₹ 960.50

  • लोहरदगा – ₹ 960.50

  • पाकुड़ – ₹ 960.50

  • पलामू – ₹ 960.50

  • रामगढ़ – ₹ 962

  • रांची – ₹ 960.50

  • साहिबगंज – ₹ 960.50

  • सरायकेला खरसावां – ₹ 943

  • सिमडेगा – ₹ 960.50

  • पश्चिमी सिंहभूम – ₹ 952

झारखंड के विभिन्न जिलों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें

  • सिटी – 19 किग्रा कमर्शियल (बढ़ोतरी)

  • बोकारो – ₹ 1889.00 (+ 204)

  • चतरा – ₹ 1887.00 (+ 204.50)

  • देवघर – ₹ 1885.50 (+ 204)

  • धनबाद – ₹1887.00 (+ 204)

  • दुमका – ₹1886.00 (+ 204)

  • पूर्वी सिंहभूम – ₹1858.00 (+ 203.50)

  • गढ़वा – ₹1885.50 (+ 204)

  • गिरिडीह – ₹ 1886.00 (+ 204.50)

  • गोड्डा – ₹ 1885.50 (+ 204)

  • गुमला – ₹ 1885.50 (+ 204)

  • हजारीबाग – ₹ 1890.00 (+ 204)

  • जामताड़ा – ₹ 1885.50 (+ 204)

  • खूंटी – ₹ 1888.50 (+ 204)

  • कोडरमा – ₹ 1890.50 (+ 204.50)

  • लातेहार – ₹ 1885.50 (+ 204)

  • लोहरदगा – ₹ 1885.50 (+ 204)

  • पाकुड़ – ₹ 18 85.50 (+ 204)

  • पलामू – ₹ 1885.50 (+ 204)

  • रामगढ़ – ₹ 1898.00 (+ 204)

  • रांची – ₹ 1888.50 (+ 204)

  • साहिबगंज – ₹ 1886.00 (+ 204.50)

  • सरायकेला खरसावां – ₹1859.50 (+ 204)

  • सिमडेगा – ₹1885.50 (+ 204)

  • पश्चिमी सिंहभूम – ₹1879.00 (+ 203)

Also Read: झारखंड में गरीबों का मोहभंग हो रहा है पेट्रोल सब्सिडी योजना से, एक लाख से अधिक बाहर, लाभुक केवल 8 हजार

बता दें, कि एलपीजी की कीमतें काफी हद तक कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में वृद्धि से झारखंड में भी एलपीजी दरों में वृद्धि होती है. वहीं कच्चे तेल के दाम में गिरावट हो तो झारखंड में भी एलपीजी दरों में कमी आती है. गरीब तबके के लिए सरकार ने इन कीमतों में सब्सिडी दी है. सब्सिडी की राशि सीधे ग्राहक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी. वर्तमान में, झारखंड में रसोई गैस अधिकांश लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध है. एलपीजी एक सुरक्षित व रंगहीन गैस है और इसलिए घरेलू और औद्योगिक क्षेत्र में इसका उपयोग काफी बढ़ गया है. इस महीने झारखंड में रसोई गैस की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं आए हैं, लेकिन कमर्शियल गैस के दाम में उछाल देखने को मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >