Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, झारखंड में 3 सितंबर तक बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 9 जिलों में भारी बारिश और जलभराव का अलर्ट जारी किया है. जानें रांची और अन्य जिलों के लिए मौसम का पूर्वानुमान.


Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है. इसके प्रभाव से झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है. इससे झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

31 अगस्त को रांची में छाए रहेंगे बादल

31 अगस्त को रांची समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. एक और दो सितंबर को भी राजधानी और आसपास में दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. चार को हल्की से मध्यम बारिश और पांच सितंबर को गरज के साथ बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. नौ जिलों में भारी बारिश को लेकर जल भराव का अलर्ट जारी किया गया है.

729 मिमी बारिश हो गयी झारखंड में

झारखंड में अब सामान्य से मात्र आठ फीसदी ही बारिश की कमी रह गयी है. एक जून से 30 अगस्त तक झारखंड में 729.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 792.5 मिमी होनी चाहिए थी. पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 48 प्रतिशत अधिक, लातेहार में 23 प्रतिशत अधिक, सरायकेला-खरसावां में नौ तथा रांची में आठ प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.

महुआडांड़ में हुई 138 मिमी बारिश

इस बीच पिछले 24 घंटे में राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक 138 मिलीमीटर बारिश लातेहार के महुआडांड़ में दर्ज की गयी. सरयू में 130, गारू में 96, सिमरिया में 74, मझगांव में 72, सिलाईचक में 57, कुमारडुगी में 55 तथा गोइलकेरा में करीब 50 मिमी के आसपास बारिश हुआ.

संताल में अब भी कमी

संताल परगना में अभी भी बारिश की कमी है. पाकुड़ में सामान्य से करीब 53 प्रतिशत, देवघर में 44 प्रतिशत और कोडरमा में 43 प्रतिशत बारिश की कमी रह गयी है.

जलभराव का अलर्ट

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लातेहार, पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अपेक्षित बारिश के कारण कुछ स्थानों पर सतही जल बहाव और जलभराव/बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट रहने का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्ट

किस जिले के लिए क्या अलर्ट

31 अगस्त

  • ऑरेंज अलर्ट (भारी से भारी बारिश) : गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, प सिंहभूम
  • येलो अलर्ट (भारी बारिश): हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद

एक सितंबर

  • येलो अलर्ट : गढवा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम.

दो सितंबर

  • येलो अलर्ट : गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Rain Alert: 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची समेत 5 में ऑरेंज अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >