RIMS में जांच रिपोर्ट और पर्ची के लिए मरीजों की लंबी कतार, ऑनलाइन सुविधा का दावा बेअसर

रांची के रिम्स अस्पताल में जांच रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. ऑनलाइन सुविधा का दावा अभी भी धरातल पर नहीं उतर सका है.

राजीव पांडेय की रिपोर्ट

रांची: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में जांच रिपोर्ट और जांच के लिए पर्ची कटाने के लिए मरीजों और उनके परिजनों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है. अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज जांच कराने पहुंचते हैं. जांच के बाद रिपोर्ट लेने के लिए उन्हें दोबारा अस्पताल आना पड़ता है और लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. बुधवार को कुछ ऐसा ही नजारा अस्पताल परिसर में देखने को मिला. करीब 50 से 60 मरीज और उनके परिजन जांच रिपोर्ट लेने के लिए कतार में खड़ें थें

वहीं, रिम्स प्रबंधन का दावा है कि मरीजों को जांच रिपोर्ट ऑनलाइन माध्यम से उनके मोबाइल पर उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की गई है. इसके लिए ऑनलाइन रिपोर्ट सुविधा का शुभारंभ भी किया जा चुका है. इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल आने और घंटों कतार में खड़े रहने की परेशानी से राहत देना है.

ये भी पढ़ें- ABVP प्रदर्शन में पुलिस से भिड़े युवक, थाना प्रभारी की वर्दी फाड़ने का आरोप

हालांकि, मरीजों का कहना है कि ऑनलाइन रिपोर्ट की सुविधा का लाभ उन्हें अब तक नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा है. कई मरीज अभी भी जांच रिपोर्ट लेने के लिए रिम्स पहुंच रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ऑनलाइन रिपोर्ट की सुविधा शुरू होने के बावजूद मरीजों को पुरानी व्यवस्था के तहत रिपोर्ट लेने के लिए क्यों परेशान होना पड़ रहा है.

मरीजों और उनके परिजनों ने रिम्स प्रबंधन से ऑनलाइन रिपोर्ट की व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावी बनाने की मांग की है, ताकि उन्हें बार-बार अस्पताल आने और घंटों कतार में खड़े रहने से राहत मिल सके. साथ ही, मरीजों का कहना है कि यदि ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है, तो उसे जल्द से जल्द धरातल पर लागू किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- RIMS में निदेशक पद का पेंच, एक के बाद एक रिटायर होंगे दो वरिष्ठ डॉक्टर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >