झारखंड कांग्रेस के 3 प्रत्याशी : खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग से जेपी पटेल

कांग्रेस ने झारखंड के 3 प्रत्याशी तय कर दिए हैं. खूंटी से कालीचरण मुंडा, हजारीबाग से जेपी पटेल और लोहरदगा से सुखदेव भगत चुनाव लड़ेंगे.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने 3 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कालीचरण मुंडा खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. सुखदेव भगत लोहरदगा से और जेपी पटेल हजारीबाग संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए हैं. दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई.

हजारीबाग से चुनाव लड़ेंगे जयप्रकाश भाई पटेल

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 4 राज्यों के 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया, जिसमें झारखंड के तीन उम्मीदवार शामिल हैं. भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए जयप्रकाश भाई पटेल को हजारीबाग से मैदान में उतारा गया है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोहरदगा सीट पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत को मौका दिया गया है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित खूंटी सीट से कालीचरण मुंडा को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए ये लोग

सहयोगी दलों से बातचीत और सीटों के बंटवारे के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए. बैठक खत्म हने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए गुलाम अहमद मीर ने पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से अपील की कि वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर काम करें.

झारखंड के नेता, कार्यकर्ता और जनता से जीए मीर की अपील

झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में हमने झारखंड की कई सीटों पर विस्तार से चर्चा की. पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और झारखंड की जनता से मेरी अपील है कि अगर आप भी केंद्र की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं, तो आईए, हमारा समर्थन कीजिए. हमारे पक्ष में वोट कीजिए.

सीईसी की बैठक में सोनिया और मल्लिकार्जुन भी हुए शामिल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में हुई कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (केंद्रीय चुनाव समिति) की बैठक में संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी मौजूद थीं. उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर शामिल हुए.

Also Read : झारखंड : सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार, आलाकमान तय करेगा उम्मीदवार

रांची, खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग सीट पर हुई गहन चर्चा

झारखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में शामिल हुए. सूत्रों ने बताया कि सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की बैठक में झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के बारे में चर्चा हुई. ये चार सीटें रांची, खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग हैं. रांची को छोड़कर बाकी 3 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है.

इन नेताओं को मिला टिकट

रांची से सुबोधकांत सहाय को टिकट मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उनके नाम का ऐलान नहीं हुआ. खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा लोकसभा सीट से सुखदेव भगत और हजारीबाग संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए जेपी पटेल को हजारीबाग लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है.

Also Read :

झारखंड में झामुमो के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार

ज्ञात हो कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार चल रही है. इस महागठबंधन में झामुमो के अलावा कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल शामिल हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. में वामदल भी शामिल हैं. समझौते के तहत कांग्रेस को 7 सीटें मिलीं हैं, जबकि झामुमो के हिस्से में 5 और राजद एवं वामदलों के हिस्से में एक-एक सीट आई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >