स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग का आगाज

स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग का आगाज

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग का शानदार आगाज गुरुवार को खेलगांव में हुआ. पहली बार हो रहे इस महिला लीग में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला. उदघाटन मुकाबला स्टार वॉरियर्स एफसी चडरी, कांके व डिबडिह जय जवान क्लब के बीच खेला गया. कांके की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा ने अपना जलवा दिखाया लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सकी. कांके को डिबडीह जय जवान ने 1-0 से हराया. दूसरे मैच में एसबीसी जोरार नामकुम ने डीएसएस एकेडमी को 1-0 से पराजित किया. 20वें मिनट में पूजा ने गोल किया. दोनों मैच में वीमेन ऑफ द मैच पूजा टुडे और रिया कुमारी बनी. उदघाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

उदघाटन से पहले अंडर-17 विश्व कप में भारत की ओर से खेल चुकी सुधा अंकिता तिर्की को सम्मानित किया गया. इनके अलावा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अमिषा बाखला, विकसित बाड़ा, सूरज मणि कुमारी, अनिता डुंगडुंग, बबिता कुमारी, ललिता बोइपाइ, निशिमा कुमारी व अनिशा उरांव को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी, सीएए सचिव आसिफ नइम, मो फरीद, आशीष बोस, नागपुरी सिंगर बरखा बड़ाइक सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >