RIMS में एमबीबीएस एडमिशन का अंतिम दिन,190 सीटों पर दाखिला पूरा

रांची के रिम्स में एमबीबीएस की 190 सीटों पर दाखिला पूरा हो गया है. बची हुई 18 सीटें दूसरे राउंड की काउंसलिंग के जरिए भरी जाएंगी. कक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी.

रांचीः रिम्स में एमबीबीएस एडमिशन के अंतिम दिन शनिवार को करीब आधा दर्जन विद्यार्थियों ने दाखिला लिया. ये वे विद्यार्थी थे, जो किसी कारण से निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन नहीं करा सके थे.

दूसरे राउंड की काउंसलिंग के माध्यम होगा नामांकन

रिम्स के पीआरओ सह एडमिशन कमेटी के सदस्य डॉ शिशिर कुमार ने बताया कि स्टेट कोटा की कुल 208 सीटों में से 190 सीटों पर दाखिला पूरा हो चुका है. अब बची हुई 18 सीटें झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीइसीइबी) को सौंप दी जायेंगी. इन सीटों पर दूसरे राउंड की काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों का नामांकन होगा.

रिम्स प्रबंधन के अनुसार, 18 सीटें खाली रहने का कारण सीटों का अपग्रेड होना और कुछ विद्यार्थियों का ऑल इंडिया कोटा के माध्यम से दूसरे संस्थानों में नामांकन लेना है. एमबीबीएस की कक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी.

ये भी पढ़ें- निधन से पहले प्रभात खबर संवाद में मंत्री सुदिव्य सोनू ने बताया था झारखंड के विकास का विजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव पांडेय

राजीव पांडेय, चीफ रिपोर्टर, प्रभात खबर रांची. 15 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. प्रभात खबर में हेल्थ से संबंधित कई रिपोर्ट ब्रेक किया है, जिसको देश स्तर पर पहचान मिला.मुझे वर्ष 2023 में लाडली मीडिया से सम्मानित भी किया गया है. रीच संस्था से टीबी, एनसीडी और डायबिटीज पर फेलोशिप भी मिला है
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >