भूमि घोटाला मामले में कमलेश सिंह को प्रवर्तन निदेशालय का समन, 19 जुलाई को बुलाया

Land Scam: भूमि घोटाला मामले में कमलेश सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है. 19 जुलाई को ईडी जोनल मुख्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है.

Land Scam: रांची में भूमि घोटाला मामले में जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है. कमलेश सिंह को 19 जुलाई को ईडी के रांची स्थित जोनल मुख्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है.

कांके के चामा गांव में ईडी अधिकारियों ने की शिकायत की जांच

कमलेश सिंह पर आरोप है कि कांके प्रखंड के चामा गांव में उसने बड़ी संख्या में लोगों की जमीन पर कब्जा कर रखा है. 50 ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कर रखी है. शुक्रवार (12 जुलाई) को कमलेश को समन जारी करने से पहले ईडी की टीम ने चामा गांव जाकर ग्रामीणों की शिकायत का सत्यापन किया था. टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद जमीन पर जारी निर्माण कार्य बंद करवा दिया था.

कांके अंचल के सीओ और सीआई के मोबाइल फोन जब्त

ईडी के अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद राजधानी रांची के कांके के अंचल कार्यालय में भी धावा बोला. वहां अंचल अधिकारी (सीओ) और अंचल निरीक्षक (सीआई) से पूछताछ की थी. दोनों के मोबाइल फोन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने जब्त कर लिए थे. ईडी के अधिकारियों का कहना है कि सीओ के मोबाइल फोन में जमीन के कारोबार से जुड़े लेन-देन के सबूत मिले हैं.

कमलेश के ठिकाने से मिले थे 1 करोड़ नकद और 100 कारतूस

कमलेश को केंद्रीय एजेंसी की ओर से इसके पहले भी कई बार समन भेजा जा चुका है. कमलेश सिंह अब तक ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुआ. जून में ईडी की टीम ने कमलेश के कांके रोड के चांदनी चौक स्थित फ्लैट में छापेमारी की थी. उसके फ्लैट से 1 करोड़ रुपए नकद और 100 कारतूस बरामद हुए थे. इस मामले में उसके खिलाफ कांके थाना में ईडी के आग्रह पर आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है.


Also Read

Ranchi Land Scam: जमीन घोटाला मामले की जांच करने एनआईसी पहुंची ईडी की टीम

Jharkhand: जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार शेखर अपने और परिजन के अकाउंट से हुए ट्रांजेक्शन का नहीं दे पा रहे जवाब

जमीन घोटाला मामले में ईडी ने तेज की कार्रवाई, झामुमो नेता समेत 10 लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >