Ranchi news : रांची के ग्रामीण इलाकों में जमीन, मकान और फ्लैट लेना हुआ महंगा

सात से लेकर 10 फीसदी तक की वृद्धि की गयी, नयी दर आज से लागू. उपायुक्त ने जिला अवर निबंधक के प्रस्ताव पर पर स्वीकृति प्रदान की.

रांची. रांची जिले के ग्रामीण इलाकों में जमीन, मकान (कच्चा और पक्का) और फ्लैट महंगे हो गये हैं. इसमें सात से लेकर 10 फीसदी तक की वृद्धि की गयी है. नयी दर एक अगस्त से लागू हो जायेगी. अब नयी दर पर ही रजिस्ट्री होगी. उपायुक्त सह जिला निबंधक राहुल कुमार सिन्हा ने जिला अवर निबंधक रांची वैभव मणि त्रिपाठी के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर दी है.

अभिलेख और नयी दर एनआइसी के पोर्टल पर अपलोड

इससे संबंधित अभिलेख और नयी दर को एनआइसी के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि प्रति दो वर्ष पर ग्रामीण इलाकों में जमीन, मकान और फ्लैट की दर को प्रति डिसमिल पुनरीक्षित किया जाता है. नयी पुनरीक्षित दर के अनुसार, रांची जिला के 1,309 गांव में जमीन और मकान की सरकारी दर बढ़ गयी है. जिला निबंधन कार्यालय द्वारा बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 2,024 डुप्लेक्स और अपार्टमेंट हैं. वहीं, 1176 पक्का मकान हैं. इसके अलावा 735 कच्चा मकान हैं. इधर, आरआरडीए इलाकों में डुप्लेक्स बिल्डिंग और अपार्टमेंट की संख्या 2,222 है. वहीं, पक्का मकान 1,357 और कच्चा मकान 850 हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >