Fodder Scam: लालू यादव की जमानत पर कल होगी सुनवाई, CBI ने कहा- आधी सजा भी नहीं हुई है पूरी

डोरंडा कोषागार मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई कल होगी, लेकिन सीबीआई ने अपने जवाब में कहा है कि उनकी सजा की अवधि आधी भी पूरी नहीं हुई है. उन्हें जमानत दिया जाना उचित नहीं होगा

रांची: चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की अोर से दायर जमानत याचिका पर 22 अप्रैल को सुनवाई होगी. अदालत के आदेश के आलोक में सीबीआइ की ओर से बुधवार को झारखंड हाइकोर्ट में शपथ पत्र दायर किया गया. बताया जाता है कि सीबीआइ ने अपने जवाब में कहा है कि इस मामले में लालू प्रसाद की आधी सजा अब तक पूरी नहीं हुई है.

वैसी स्थिति में उन्हें जमानत दिया जाना उचित नहीं होगा. पिछली बार लालू प्रसाद की अोर से बताया गया था कि डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में उनकी हिरासत की अवधि 41 माह से अधिक हो चुकी है. सजा की आधी अवधि 30 माह ही होगी. लालू की ओर से क्रिमिनल अपील याचिका दायर की गयी है.

साथ ही आइए दायर कर मामले में आधी से अधिक सजा काटने के आधार पर जमानत देने की मांग की है. सीबीआइ की विशेष अदालत ने 21 फरवरी को चारा घोटाले के मामले (डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की निकासी) में लालू प्रसाद को पांच ‍साल की सजा सुनायी है.

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >