बुढ़मू से कालीचरण की रिपोर्ट
बुढ़मू. राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय रांची के तत्वावधान में बुढ़मू प्रखंड की छापर पंचायत भवन में दो दिवसीय श्रमिक जागरूकता सह पंजीयन शिविर आयोजित किया गया. शिविर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.
कार्यक्रम में बोर्ड की एजुकेशन ऑफिसर सष्मिता भट्ट ने कहा कि देशभर में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड, बीओसी लेबर कार्ड और आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ अकाउंट (आभा) कार्ड के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.
करीब 80 श्रमिकों का हुआ पंजीयन
शिविर के दौरान छापर पंचायत के करीब 80 श्रमिकों का पंजीयन कराया गया. अधिकारियों ने श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक पंजीयन और दस्तावेजों के संबंध में भी जानकारी दी.
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अविनाश कुमार, श्रमिक मित्र आशुतोष कुमार पांडेय और आराध्या इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विकास पाहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
