JPSC परीक्षा में गड़बड़ी मामलाः दूसरे दिन पूछताछ के लिए CID कार्यालय पहुंचे एल खियांग्ते

JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की जांच तेज हो गई है. आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते आज एक बार फिर CID कार्यालय पहुंचे.

पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट

रांचीः JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) परीक्षा में गड़बड़ी मामले में पूछताछ के लिए JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते आज फिर CID कार्यालय पहुंचे. जहां अधिकारियों ने उनसे कई अहम सवाल पूछे और दस्तावेजों का मिलान किया. बता दें, मामले में नोटिस मिलने के बाद वे मंगलवार (28 जुलाई) को भी सीआईडी कार्यालय पहुंचे थे जहां उनसे देर शाम (करीब 8 घंटे) तक पूछताछ की गई और इस दौरान उनका पासपोर्ट भी जब्त किया गया. हालांकि सीआईडी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

एसआईटी ने चयन प्रक्रिया और अधिकारियों की भूमिका पर किए थे सवाल

मंगलवार को पूछताछ में एसआईटी ने उनसे सवाल किया कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी के चयन में उनकी क्या भूमिका थी. गड़बड़ी के सूत्रधार टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर और अब खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अभय तिवारी से उनके क्या संबंध थे. उपपरीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता तबादले के बाद भी जेपीएससी में कैसे बनी रहीं. इस दौरान खियाग्ते ने ज्यादातर सवालों के गोलमोल जवाब दिए और कहा कि सबकुछ नियम के तहत हुआ.

मामले में अबतक 10 लोगों की हो चुकी हैं गिरफ्तारी

इससे पहले CID ने उनके कांके रोड स्थित सरकारी आवास और जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी कर दस्तावेज जब्त किए थे. साथ ही टीडीपीएल के दफ्तर से भी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड कब्जे में लिये गए. इस मामले में अब तक उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत दस लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं. पांच आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है. लगातार कार्रवाई से परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं.

21 जुलाई को अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

जेपीएससी के अध्यक्ष पद से एल खियांग्ते ने 21 जुलाई 2026 को इस्तीफा दिया है जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा है. अध्यक्ष की नियुक्ति के बिना आयोग कोई भी परीक्षा लेने या रिजल्ट जारी करने में असमर्थ है. हालांकि यह संभावना जताई जा रही है कि 6 अगस्त 2026 से पहले आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है या किसी IAS अधिकारी को इसका प्रभार मिल सकता है. इसे लेकर राज्य सरकार की ओर से मंथन चल रहा है.

जेपीएससी अध्यक्ष नियुक्ति पर मंथन तेज

बता दें, डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा का कार्यकाल समाप्त होने पर भी JPSC अध्यक्ष की कुर्सी 5 माह तक खाली थी. इसके बाद ही एल खियांग्ते ने अध्यक्ष पद संभाला था. आयोग के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत आइएएस, आइपीएस या आइएफएस की नियुक्ति के लिए योग्य व्यक्ति का तलाश की जा रही है. 6 अगस्त से मॉनसून सत्र आरंभ होने से पहले अध्यक्ष की नियुक्ति होने या प्रभार देने की संभावना है. सत्र में विपक्ष जेपीएससी मुद्दा उठाने की रणनीति बना रही है. ऐसे में राज्य सरकार भी अपनी रणनीति बनाने में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >