भाजपा किसान मोर्चा के नए अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने संभाला पदभार, किसानों को जोड़ने पर जोर

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने पदभार संभाला। उन्होंने हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की हुंकार भरी।

रांची. भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह के पदभार ग्रहण सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई.

किसानों को संगठित करने पर जोर

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि जब किसान विकसित और आत्मनिर्भर होगा, तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा. उन्होंने 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए किसानों को संगठित करने और उनके हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया.

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने पदभार संभालते हुए कहा कि किसान मोर्चा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

धान खरीद और यूरिया के मुद्दे पर सरकार को घेरा

अर्जुन सिंह ने राज्य की हेमंत सरकार पर किसानों से किये गये वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने यूरिया और धान खरीद की कीमतों का उल्लेख करते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन की बात कही. उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों को लेकर किसान मोर्चा जोरदार आंदोलन करेगा.

प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह ने नये अध्यक्ष के नेतृत्व पर भरोसा जताया. उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करने की बात कही. निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने भी अपने विचार रखे.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

कार्यक्रम का संचालन विक्रांत उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजय मुंडा ने किया. मौके पर बालमुकुंद सहाय, अमरदीप यादव समेत भाजपा किसान मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मीडिया जगत में 25 से अधिक वर्षों का वृहद और समृद्ध अनुभव रखने वाले सतीश सिंह निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और खोजी पत्रकारिता के पर्याय हैं. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में अपनी 22 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा के दौरान उन्होंने हमेशा सत्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है. रांची में रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक झारखंड हाइकोर्ट की रिपोर्टिंग की, जहां न्याय प्रणाली, संवैधानिक पेचीदगियों और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद सरलता और गहराई के साथ पाठकों तक पहुंचाया. वर्तमान में वह झारखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, नीतिगत सुधारों और विभागीय कार्यप्रणालियों की गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करना और पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणपरक समाचार उपलब्ध कराना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >