हेसालौंग साप्ताहिक बाजार में अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

अपहृत लड़की बरामद

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने अपहरण के मामले में नामजद आरोपी प्रभाकर मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी लोहरदगा के चिरी बड़काटोली का रहनेवाला है. उस पर मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है. इसे लेकर लड़की के परिजनों ने गत पांच अप्रैल को मामला दर्ज कराया था. थाना प्रभारी के अनुसार एएसआइ दिनेश कुमार मंडल के नेतृत्व में आरोपी को हेसालौंग साप्ताहिक बाजार से गिरफ्तार किया गया. वहीं अपहृत लड़की को बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >