आवासीय बालिका विद्यालय में सुविधाओं की पड़ताल, एसडीएम ने दिए जरूरी निर्देश

खूंटी के तमाड़ स्थित आवासीय बालिका विद्यालय का एसडीएम मोहन लाल मरांडी ने निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

तमाड़: बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी ने मंगलवार को प्रखंड परिसर स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान बीडीओ अनिल कुमार मिंज भी मौजूद थे.

निरीक्षण से पहले पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद एसडीएम ने रसोइघर का निरीक्षण कर छात्राओं के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया.

उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया तथा प्रभारी प्राचार्या कुमारी मंजूलता को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और निर्धारित मेन्यू विद्यालय की दीवार पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. प्रभारी प्राचार्या ने शिक्षकों, सुरक्षा गार्ड और रसोइयों की कमी से अवगत कराया, जिस पर एसडीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >