तमाड़: प्रसिद्ध ऐतिहासिक मां दिऊड़ी मंदिर परिसर में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराया जा रहा है. शनिवार को बुंडू एसडीएम मोहन लाल मरांडी ने मंदिर परिसर पहुंचकर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान तमाड़ बीडीओ अनिल कुमार मिंज भी मौजूद थे.
निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया.
