केदारनाथ धाम के प्रारूप में विराजे गणपति, अशोक नगर में सजा अनोखा पूजा पंडाल

रांची में गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें केदारनाथ धाम की तर्ज पर एक अनूठा पंडाल बनाया गया है. अमरनाथ शिवलिंग के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

रांची. गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति की ओर से अशोक नगर रोड नंबर पांच के समीप गोपाल मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में गणेश पूजा के लिए केदारनाथ धाम का प्रारूप बनाया गया है. पंडाल में अमरनाथ शिवलिंग के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी है. पुजारी शेखर पंडित ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी.

पूजन समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, मेयर रोशनी खलखो और उप मेयर नीरज कुमार भी पहुंचे. समिति के संस्थापक पंकज कुमार, अध्यक्ष राजू सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, महासचिव अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष विकास चौबे, संगठन मंत्री कुमार अक्षय, मीडिया सलाहकार शिव किशोर शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >