रांची. मेन रोड स्थित काया सेंटर ने सोमवार को अपनी 12वीं वर्षगांठ मनायी. कार्यक्रम का शुभारंभ काया की ईस्ट हेड अमृता ने किया. इस दौरान सेंटर से जुड़े कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ वर्षगांठ मनायी गयी.
काया सैलून की ओर से बताया गया कि संस्थान करीब 23 वर्षों से झारखंड में स्किन और हेयर से जुड़ी सैलून सेवाएं उपलब्ध करा रहा है. काया के सेलिब्रिटी ग्राहकों में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी समेत कई क्रिकेट खिलाड़ियों के शामिल होने की जानकारी दी गयी.
ग्राहकों के लिए 31 अक्तूबर तक ऑफर
वर्षगांठ के अवसर पर मेन रोड स्थित सेंटर में ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर की शुरुआत की गयी है. सेंटर के अनुसार ये ऑफर 31 अक्तूबर तक उपलब्ध रहेंगे. सेंटर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सेक्शन की सुविधा है.
