मांदर की थाप पर झूमेगा रातू, 19 सितंबर को रातूगढ़ जतरा मैदान में होगा करमा पर्व का भव्य आयोजन

रातूगढ़ जतरा मैदान में 19 सितंबर को करम पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया जाएगा। करम पूजा संचालन समिति ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है।

रातू: करम पूर्व संध्या को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. इसे लेकर करम पूजा संचालन समिति रातू की द्वितीय बैठक शनिवार को तिलता जतरा बगीचा में आयोजित की गयी. बैठक में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम के आयोजन समेत विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गयी.

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 19 सितंबर को रातूगढ़ जतरा मैदान में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने आवश्यक तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया. वहीं, आयोजन की तैयारियों को आगे बढ़ाने के लिए समिति की अगली बैठक छह सितंबर को सुबह 11 बजे से आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

समिति के अध्यक्ष सोमनाथ उरांव ने कहा कि करम पूजा झारखंड की भाषा, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. यह पर्व सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का भी संदेश देता है. उन्होंने कहा कि करम पूर्व संध्या के माध्यम से समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा.

बैठक में सामू टोप्पो, अमर उरांव, सीता उरांव, विकास उरांव, सुखदेव उरांव, अरविंद तिर्की, मधुपाल उरांव, बसंत लकड़ा, सिबु जवरा उरांव समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में PM Modi के सामने झारखंड उठायेगा 6,500 करोड़ का बकाया, 'नल-जल योजना' पर होगी बड़ी बैठक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar upadhey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >