Kal Ka Mausam: झारखंड के दक्षिणी और उत्तरी-पूर्वी में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam: झारखंड के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्से में शनिवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. कल का मौसम कैसा रहेगा, यहां पढ़ें.

Kal Ka Mausam: झारखंड के दक्षिणी और उत्तरी-पूर्वी हिस्से में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए यह चेतावनी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शुक्रवार को यह चेतावनी जारी की.

कोल्हान प्रमंडल के इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों के साथ-साथ सिमडेगा जिले में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

उत्तर-पूर्वी झारखंड के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

उन्होंने बताया कि दक्षिणी झारखंड के 4 जिलों के अलावा उत्तर-पूर्वी झारखंड के 8 जिलों में भी भारी बारिश की प्रबल संभावना है. उन्होंने बताया कि शनिवार को बाबा नगरी देवघर के साथ-साथ धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

Also Read : Aaj Ka Mausam: पलामू, गढ़वा समेत झारखंड के 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Also Read : Jharkhand Weather: झारखंड के इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

Also Read : Kal ka Mausam: झारखंड की ओर बढ़ रहा साइक्लोन, 2 दिन तक भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट

घर से बाहर निकले लोग बरतें सावधानी

अभिषेक आनंद ने यह भी कहा कि खराब मौसम के दौरान लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए. अगर वे समय से पहले घर नहीं पहुंचें और कहीं फंस जाएं, तो उन्हें पक्के मकान में शरण लेनी चाहिए. बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बिल्कुल नहीं जाना चाहिए. यह जानलेवा हो सकता है. बिजली के पोल से भी दूरी बनाए रखें, क्योंकि ये दोनों जगह वज्रपात के दौरान खतरनाक साबित होते हैं.

येलो अलर्ट वाले क्षेत्र में लोग क्या-क्या सावधानी बरतें

  • अपने आसपास की नालियों को साफ रखें. कूड़े, पत्ते, प्लास्टिक की थैलियों और मलबा आदि न जमा हो, यह सुनिश्चित करें. समय-समय पर नालियों का निरीक्षण करते रहें.
  • बहते पानी में न चलें. अगर किसी इलाके में 6 इंच पानी जमा हो गया है और वह बह रहा है, तो आपको कभी भी गिरा सकता है.
  • जलजमाव वाले क्षेत्र में आप फंस गए हैं, तो उस तरफ से चलें, जहां पानी का बहाव न हो.
  • जलजमाव वाले क्षेत्र में जा रहे हैं और ऐसा लगता है कि आगे जमीन धंस सकती है, तो उससे बचने के लिए और जमीन की मजबूती का पता लगाने के लिए छड़ी का इस्तेमाल करें.
  • मौसम से जुड़ी जानकारी के लिए रेडियो या टेलीविजन की मदद ले सकते हैं.

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

झारखंड में कल 12 जिलों में बारिश होने की संभवना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है.

झारखंड के किन जिलों में कल बारिश होगी

दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के अलावा संताल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा समेत धनबाद और गिरिडीह में भारी बारिश होगी.

झारखंड के कितने जिलों में होगी वर्षा

मौसम विभाग ने कल झारखंड के 12 जिलों में वर्षा होने की संभावना जताई है.

Also Read

Jharkhand Weather: रांची से गुजर रहा मानसून ट्रफ, झारखंड के 2 जिलों में 3 घंटे में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार

Jharkhand Weather : झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

झारखंड की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, रांची में मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >