Kal Ka Mausam: झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
Kal Ka Mausam: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून कमजोर रहा. इसकी वजह से कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई. हालांकि, कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा 37.4 मिलीमीटर वर्षा धनबाद के गोविंदपुर में हुई. अगर आप जानना चाहते हैं कि कल का मौसम झारखंड में कैसा रहने वाला है, तो मौसम अपडेट यहां पढ़ें.
Table of Contents
Kal Ka Mausam: झारखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है. इसलिए पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा 37.4 मिलीमीटर वर्षा धनबाद के गोविंदपुर में हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.5 डिग्री सेंटीग्रेड पाकुड़ में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान उच्चतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला.
तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा अधिक
मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में लगभग सभी जगहों पर उच्चतम तापमान सामान्य सा सामान्य से थोड़ा अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान में अधिकत जगहों पर कोई बदलाव नहीं देखा गया. अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य रहा. हालांकि, कुछ जगहों पर यह सामान्य से थोड़ा अधिक भी रहा.
कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना
मौसम विभाग ने कल (गुरुवार) के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Kal Ka Mausam: रांची में छाये रहेंगे आंशिक बादल
राजधानी रांची के बारे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रांची में कल आंशिक बादल छाये रहेंगे. गर्जन अथवा हल्की वर्षा हो सकती है. राजधानी का उच्चतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में 61 फीसदी कम वर्षा हुई. यहां 4.2 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 1.6 मिमी वर्षा हुई.
18 केंद्रों पर 24 घंटे में कितनी हुई बारिश
| वर्षा केंद्र का नाम | वर्षापात |
|---|---|
| गोविंदपुर | 37.4 मिलीमीटर |
| कुमारडुंगी | 36.8 मिलीमीटर |
| बहरागोड़ा | 27.6 मिलीमीटर |
| महेशपुर | 22.6 मिलीमीटर |
| गुड़ाबांधा | 21.4 मिलीमीटर |
| मझगांव | 17.2 मिलीमीटर |
| चकुलिया | 12.0 मिलीमीटर |
| जगरनाथपुर | 10.2 मिलीमीटर |
| रांची एयरपोर्ट | 9.80 मिलीमीटर |
| मनोहरपुर | 7.20 मिलीमीटर |
| पाकुड़िया | 7.00 मिलीमीटर |
| हाटगम्हरिया | 6.80 मिलीमीटर |
| पटमदा | 5.80 मिलीमीटर |
| हिरणपुर | 5.60 मिलीमीटर |
| फतेहपुर | 5.00 मिलीमीटर |
| रायडीह | 4.20 मिलीमीटर |
| सिकटिया | 3.80 मिलीमीटर |
| जामताड़ा एफएमओ | 3.20 मिलीमीटर |
अक्टूबर में 99 फीसदी अधिक हुई बारिश
अक्टूबर के महने में 66.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 99 फीसदी अधिक है. रांची में 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच आमतौर पर 33.3 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य बारिश माना जाता है.
इसे भी पढ़ें
गुवा के उप-डाकपाल जनता की गाढ़ी कमाई से खेल रहे थे जुआ, 50 लाख रुपए के गबन मामले में गिरफ्तार
जमीन घोटाला के आरोपी विनय सिंह को खास सुविधा देने वाले हजारीबाग सेंट्रल जेल के जेलर समेत 12 निलंबित
भाई ने लुटवायी बहन की इज्जत, रांची की युवती से अलग-अलग जगह पर 7 लोगों ने की हैवानियत
खराब मौसम की वजह से 7 विमान लेट, जानें आज झारखंड के किन 20 जिलों में हो सकती है बारिश
