Kal Ka Mausam: उत्तर-पूर्वी झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Kal Ka Mausam: झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. कहा है कि 29 जुलाई (मंगलवार) को राजधानी रांची समेत उत्तर-पूर्वी झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर गरज और तेज आंधी के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.

Kal Ka Mausam: उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. कहा है कि प्रदेश के इस हिस्से के 13 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कुछ जगह पर वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें.

Kal Ka Mausam: झारखंड में सक्रिय है मानसून

रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में मानसून सक्रिय है. राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने 28 जुलाई 2025 को कई इलाकों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. खासकर राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों (सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज, दुमका और गोड्डा) में भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है.

30 तक मौसम में दिखेगा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार से बुधवार तक मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. कई जगहों पर तेज हवाएं चलने के साथ गर्जन-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है. कहा है कि 29 जुलाई को राज्य के 13 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  1. रांची
  2. रामगढ़
  3. बोकारो
  4. हजारीबाग
  5. धनबाद
  6. गिरिडीह
  7. कोडरमा
  8. देवघर
  9. जामताड़ा
  10. दुमका
  11. गोड्डा
  12. पाकुड़
  13. साहिबगंज

अधितम तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रहेगा

राज्य के तापमान की बात करें, तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. जुलाई में औसतन 15 से 22 दिन बारिश होने की उम्मीद की जाती है, लेकिन इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है.

मानसून की बारिश का होगा किसानों को फायदा

कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम के बदले मिजाज का लाभ किसानों को होगा. खेतों में लगातार पानी मिलने से धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई आसान हो गयी है. हालांकि, जलभराव और वज्रपात के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है.

अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचें – मौसम विभाग

मौसम विभाग ने झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मानसूनी बारिश, तापमान में मामूली गिरावट और अनेक जिलों में अलर्ट जैसी स्थिति रहेगी. लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गयी है.

5 दिन तक उच्चतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं

आईएमडी ने यह भी कहा है कि अगले 5 दिन तक झारखंड के उच्चतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो मानसून सक्रिय रहा. कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. धनबाद के पूर्वी टुंडी में सबसे ज्यादा 82 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान पाकुड़ में 35.9 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रहा.

सामान्य से 53 फीसदी अधिक बरस चुका है मानसून

मानसून की बारिश की बात करें, तो अब तक सामान्य से 53 फीसदी अधिक वर्षा हुई है. आमतौर पर मानसून के सीजन में 1 जून से 28 जुलाई के बीच 478.3 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. इसके विपरीत इस बार प्रदेश में 732.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

पूर्वी सिंहभूम में 1274 मिलीमीटर हो चुकी है वर्षा

पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे ज्यादा 1274 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जबकि राजधानी रांची में 1033.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है. पश्चिमी सिंहभूम में 916.6 मिलीमीटर, डालटनगंज में 867 मिलीमीटर और बोकारो थर्मल में 781.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है. इन सभी जिलों में सामान्य से बहुत अधिक वर्षा हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें

कमरथुआ और कांवर : कांवर धारण कर बम-बम का उच्चारण करने से मिलता है अश्वमेध यज्ञ का फल

Shravani Mela 2025: झारखंड के शिवढोंढा मंदिर का है विशेष महत्व, कई राज्यों से आते हैं श्रद्धालु

Aaj Ka Mausam: झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी, आज 8 जिलों में येलो अलर्ट

सावधान! संताल परगना के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >