झारखंड में बाल संरक्षण से जुड़े पदों पर नियुक्ति, 24-26 सितंबर को होगा साक्षात्कार

झारखंड में किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति के पदों के लिए 24 से 26 सितंबर तक साक्षात्कार होंगे। पूरी जानकारी और जरूरी दस्तावेजों की सूची यहाँ देखें।

रांची. राज्य के विभिन्न किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में सामाजिक कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 24 से 26 सितंबर तक साक्षात्कार होगा. महिला बाल विकास विभाग की उप सचिव वंदना भोजवलकर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था ने प्राथमिक स्क्रीनिंग में योग्य पाये गये अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है.

विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है कार्यक्रम

साक्षात्कार का कार्यक्रम, योग्य अभ्यर्थियों की सूची और रिपोर्टिंग समय महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की वेबसाइट के रिक्वायरमेंट सेक्शन में उपलब्ध है. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उस पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करना होगा. एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एक ही बार लिया जायेगा.

स्क्रीनिंग सूची पर किसी प्रकार की आपत्ति सूची प्रकाशन के दो दिनों के भीतर दर्ज करायी जा सकती है.

मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य

साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, शपथपत्र की मूल प्रति, आधार कार्ड, जन्मतिथि एवं शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और आवश्यक एनओसी समेत सभी मूल दस्तावेज तथा उनकी स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति साथ लानी होगी.

साक्षात्कार एफएफओ भवन के तृतीय तल पर स्थित धुर्वा स्थित झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था के कार्यालय में आयोजित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lata Rani

प्रभात खबर की सीनियर रिपोर्टर लता रानी गोमिया में पली-बढ़ी और मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली हैं. वर्ष 2004 में लक्ष्मी बाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक उत्तीर्ण हुईं. वर्ष 2006 में पीकेआइएमएस, रांची से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया. वर्ष 2006 से अब तक प्रभात खबर में बतौर वरीय संवाददाता कार्यरत हैं. इसके पूर्व वह प्रभात खबर के ब्रांड डिपार्टमेंट और रेडियो धूम में भी काम कर चुकी हैं. वर्ष 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रभावशाली समाचार के लिए प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया गया. 2023 में सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट के लिए भी सम्मानित हो चुकी हैं. सामाजिक दायित्वों, महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर आधारित समाचार व रिपोर्ट के लिए विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >