भाजपा के शीर्ष नेता मिलने का समय दें, तो उनसे भी मिलकर समर्थन मांगूंगा, रांची में बोले जस्टिस रेड्डी

Justice Reddy in Ranchi: इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बालकृष्ण सुदर्शन रेड्डी प्रचार अभियान पर शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों से अपील कर रहे हैं कि वे दलगत भावना से ऊर उठकर योग्यता के आधार पर उनका समर्थन करें. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के शीर्ष नेता उन्हें समय देंगे, तो वह उनसे भी वोट मांगने जाने के लिए तैयार हैं.

Justice Reddy in Ranchi: विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी अपने चुनाव प्रचार अभियान पर निकल चुके हैं. उन्होंने सभी दलों के सांसदों से अपील की है कि वे पार्टी लाइन से हटकर योग्यता के आधार पर उनका (जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी) का समर्थन करें. जस्टिस रेड्डी ने कहा कि वह सभी सदस्यों से समर्थन मांगेंगे. सभी दलों के समर्थन मांगेंगे. उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता उनको मिलने का समय देंगे, तो वे उनसे भी मिलने को तैयार हैं.

मैंने राज्यसभा और लोकसभा के सभी सदस्यों को योग्यता के आधार पर मेरी उम्मीदवारी पर विचार करने के लिए पत्र भेजे हैं. मैं सभी सदस्यों को पत्र लिख रहा हूं. अगर भाजपा के शीर्ष नेता अनुमति देते हैं, तो मैं उनसे मिलकर समर्थन मांगने को तैयार हूं.

जस्टिस बुचीरेड्डी सुदर्शन रेड्डी, पूर्व जज, सुप्रीम कोर्ट

बिहार में एसआईआर पर पूर्व जज ने उठाये सवाल

रेड्डी ने इस बात पर जोर दिया कि वह चाहते हैं कि यह चुनाव हाल के वर्षों में भारत में हुए सबसे शालीन और निष्पक्ष चुनावों में से एक हो. झारखंड की राजधानी रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर भी सवाल उठाये. उन्होंने तर्क दिया कि बहुमत होने से किसी को अपनी मनमर्जी करने का अधिकार नहीं मिल जाता.

लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों को चिट्ठी लिखी

जस्टिस रेड्डी ने कहा, ‘मैंने राज्यसभा और लोकसभा के सभी सदस्यों को योग्यता के आधार पर मेरी उम्मीदवारी पर विचार करने के लिए पत्र भेजे हैं. मैं सभी सदस्यों को पत्र लिख रहा हूं. अगर भाजपा के शीर्ष नेता अनुमति देते हैं, तो मैं उनसे मिलकर समर्थन मांगने को तैयार हूं.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जस्टिस रेड्डी ने केंद्र पर हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

जस्टिस रेड्डी ने प्रेस को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित किया गया और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचायी गयी.

9 सितंबर को होना है उपराष्ट्रपति का चुनाव

उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार बीएस रेड्डी के बीच मुकाबले के लिए मंच तैयार है. इस मुकाबले को ‘दक्षिण बनाम दक्षिण’ की लड़ाई कहा जा रहा है, क्योंकि दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं.

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बीएस रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए किसने किया मजबूर?

राधाकृष्णन और रेड्डी दोनों दक्षिण भारत के हैं उम्मीदवार

राधाकृष्णन जहां भाजपा की तमिलनाडु इकाई के वरिष्ठ नेता हैं, वहीं तेलंगाना निवासी रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं. सीपी राधाकृष्णन लोकसभा के सदस्य रहे हैं. वह झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं. उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाये जाने से पहले सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल थे.

इसे भी पढ़ें

बीएस रेड्डी का इमोशनल कार्ड, गुरुजी को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को व्यक्तिगत गरिमा से जोड़ा

RIMS 2 विवाद: किसानों पर FIR से भड़के चंपाई सोरेन, बोले- आदिवासी विरोधी है सरकार

Karma Puja Mehndi Design: यहां देखिए एक से बढ़कर एक लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन कलेक्शन

Maiya Samman Yojana: करम पूजा से पहले आयेगी अगस्त माह की राशि, निर्देश जारी

Murder News: झारखंड में बेरहम पति ने की पत्नी की हत्या, शव को घर में ही दफनाया, ऐसे खुला राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >