झारखंड के पारा शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, JSSC ने 7,299 सहायक आचार्य पदों पर निकाली बंपर भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. यह भर्ती विशेष रूप से पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के लिए है. ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे.

रांची : झारखंड में सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) को नियुक्ति होगी. इस संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी किया गया है. आयोग ने इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पारा शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं. ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई से 30 अगस्त की मध्यरात्रि तक जमा किए जा सकेंगे. अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

एक सितंबर की मध्यरात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान

1 सितंबर की मध्य रात्रि तक भुगतान किया जा सकेगा. फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए तीन सितंबर की मध्यरात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा. जेएसएससी ने नियमित नियुक्ति के तहत 6, 101 तथा वैकलॉग नियुक्ति के तहत 1,190 पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू की है. नियमित और बैकलॉग दोनों प्रतियोगिता परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए एनसीटीई द्वारा निर्धारित अन्य योग्यता के साथ संबंधित कक्षाओं के लिए जेंटेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा, हालांकि, सीटेट अथवा झारखंड के पड़ोसी राज्यों द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण पारा शिक्षक भी इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे. ऐसे अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति के बाद तीन वर्ष के भीतर और पहले उपलब्ध अवसर में जेटेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा.

ये भी पढ़ें: सिक्किम टनल हादसा में झारखंड के भी चार लोगों की गई जान, CM ने ली जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >