मां और भाई के साथ मृत पायी गयीं JPSC टॉपर, कुछ माह पहले दिया था इस्तीफा

JPSC Topper Shalini: पहली जेपीएससी परीक्षा की टॉपर रही शालिनी अपने भाई और मां के साथ मृत पायी गयी है. मनीष विजय भारतीय राजस्व सेवा के अफसर थे. पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है. हालांकि मामले की छानबीन जारी है.

रांची : पहली जेपीएससी की टॉपर रहीं शालिनी विजय केरल के कक्कनाड में अपनी मां शकुंतला अग्रवाल और भाई मनीष विजय के साथ मृत पायी गयी. मनीष विजय भारतीय राजस्व सेवा के अफसर थे. वह कक्कनाड में कस्टम विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के रूप में कार्यरत थे. जबकि शालिनी कुछ माह पूर्व कार्मिक विभाग को अपना इस्तीफा भेजा था. तीनों का शव स्व विजय के सरकारी आवास में पाया गया. शालिनी व मनीष का शव घर में ही फंदे से लटका मिला. वहीं, उनकी मां शकुंतला का मृत शरीर बिस्तर पर पड़ा था.

पुलिस ने कहा- कई दिन पहले की थी आत्महत्या

पुलिस के मुताबिक, तीनों ने कई दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी. मनीष विजय ने एक सप्ताह पहले छुट्टी ली थी. छुट्टी खत्म होने के बाद भी वह कार्यालय नहीं गये. उनका फोन भी नहीं लग रहा था. इस वजह से उनके साथ काम करने वाले लोग उनके घर पहुंचे. सहयोगियों के आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला. घर से तेज दुर्गंध भी आ रही थी. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

मामले की तहकीकात जारी

पुलिस दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर पहुंची, तो उनकी नजर तीनों की लाश पर पड़ी. कई दिन पहले ही मृत्यु होने के कारण शवों से दुर्गंध आ रही थी. पुलिस ने इसे पहली नजर में आत्महत्या का मामला बताया है. हालांकि, मामले की तहकीकात चल रही है.

लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं थी शालिनी, भेजा था इस्तीफा

शालिनी विजय लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं थी. लगभग दो वर्षों पहले गढ़वा में पदस्थापित रहते हुए वह छुट्टी पर गयी थी. उसके बाद से उन्होंने योगदान नहीं किया था. कुछ महीनों पहले उन्होंने अपना इस्तीफा कार्मिक विभाग को भेजा था. जो अब तक स्वीकृत नहीं किया गया था. शालिनी की मां शकुंतला अग्रवाल अपने पुत्र मनीष विजय के साथ ही रहती थी. वह बोकारो के एक शिक्षण संस्थान से बतौर शिक्षिका सेवानिवृत्त हुई थीं. इधर, शालिनी भी लगभग एक साल से अपने भाई के साथ रह रही थी.

Also Read: Road Accident: महाकुंभ जा रही स्कॉर्पियो ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 4 की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >