JPSC Scam: ED ने मारी एंट्री, 8 पर ECIR दर्ज, परीक्षा नियंत्रक ने पहले ही दी थी गड़बड़ी की जानकारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. अब पैसों के लेन-देन की गहन जांच की जाएगी. जानिए इस बड़े खुलासे के बारे में.

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में सोमवार को इसीआईआर दर्ज कर ली है. अब ईडी इस मामले में पैसों के लेन-देन की जांच करेगी. ईडी ने टीडीपीएल के निदेशकों सहित कुल आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. इससे जेपीएससी के अलावा जेएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षाएं भी जांच के दायरे में आ गयीं हैं. ईडी के अनुसार आयोग ने नियमों का उल्लंघन कर नॉमिनेशन के आधार पर टीडीपीएल को परीक्षा से संबंधित सारा काम दे दिया और इस एजेंसी की पूर्व छानबीन नहीं की.

ईडी ने इन लोगों बनाया अभियुक्त

ईडी की इसीआईआर में टीडीपीएल के दोनों निदेशक सत्यपाल सिंह और रामवीर सिंह, जेपीएससी की उप-परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, जेपीएससी कर्मी मनोज तिर्की और सोनु कुमार, टीडीपीएल कर्मी मोहम्मद उस्मान, अवध और टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. ईडी ने इसीआईआर में बताया है कि जेपीएससी के पहले टीडीपीएल को जेएसएससी ने भी कुछ परीक्षाओं का काम दिया था, लेकिन अनियमितताओं के कारण उसे वर्क ऑर्डर रद्द कर तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया. कंपनी पर उत्तर प्रदेश में आयोजित परीक्षाओं में भी अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे थे.

ये भी पढ़ें: JPSC JSSC Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का हल्लाबोल, आज झारखंड बंद का आह्वान

पूर्व परीक्षा नियंत्रक ने दी गड़बड़ी की जानकारी

कंपनी को जब जेपीएससी में काम मिला, तो इसके कार्यों की गड़बड़ी के संबंध में जेपीएससी के तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने तत्कालीन अध्यक्ष को जानकारी दी थी. जिसके बाद असीम से परीक्षा नियंत्रक का कार्य छीनकर श्वेता गुप्ता को सौंप दिया गया था. श्वेता के तबादले के बाद भी उन्हें आयोग में ही काम पर रखा गया था. ईडी के आरोप में यह भी है कि श्वेता ने सिविल सेवा पीटी का आंसर की परिणाम घोषित होने से पहले टीडीपीएल कर्मी मोहम्मद उस्मान को व्हाट्सएप पर भेजा था. वैसे इस मामले में सीआईडी और ईडी दोनों एजेंसियों ने किसी प्रकार की जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

ईडी ने किन लोगों को किया है नामजद

  • सत्यपाल सिंह (निदेशक, TDPL)
  • रामवीर सिंह (निदेशक, TDPL)
  • श्वेता गुप्ता (उप-परीक्षा नियंत्रक, JPSC)
  • मनोज तिर्की (कर्मचारी, JPSC)
  • सोनू कुमार (कर्मचारी, JPSC)
  • मोहम्मद उस्मान (कर्मचारी, TDPL)
  • अवध (कर्मचारी, TDPL)
  • अभय कुमार तिवारी (मार्केटिंग मैनेजर, TDPL)

ये भी पढ़ें: आज झारखंड बंद के मद्देनजर बंद रहेंगे रांची के निजी स्कूल, DPS से DAV तक शामिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >