खेत के रास्ते झारखंड विधानसभा पहुंचे आंदोलनकारी छात्र, माहौल तनावपूर्ण

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर छात्रों ने झारखंड विधानसभा का घेराव किया. विरोध प्रदर्शन के बीच छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन मनाया, वहीं पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते की गिरफ्तारी हुई.

JPSC JSSC Scam, रांची : जेपीएससी और जेएसएससी रिफॉर्म की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने झारखंड विधानसभा को घेर लिया है. पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए विधानसभा के बाहर बैरिकेडिंग लगा दिया था. लेकिन छात्रों ने दोपहर 2 बजे के बाद खेत के रास्ते जाकर विधानसभा घेर लिया. इससे पहले जब छात्र विधानसभा घेराव के लिए जा रहे थे तो पुलिस ने सबसे पहले आगे न बढ़ने की अपील की. जिसके बावजूद छात्र आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे. इसके बाद पुलिस छात्रों की बड़ी समूह को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस को गोले छोड़े. इसके बाद वाटर कैनन भी छोड़ा, जिस पर कुछ छात्र नाचने लगे. हालांकि खबर तो ये भी है इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया. जिस पर छात्रों ने चप्पल से हमला कर दिया. जबकि कुछ छात्र खड़े होकर राष्ट्रगान गाने लगे. जिस पर लाठी चार्ज की कार्रवाई कुछ देर के लिए रूक गई.

छात्रों ने केक काटकर मनाया CM हेमंत का जन्मदिन

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद दौरान छात्रों के विरोध का अलग अंदाज भी देखने को मिला. प्रदर्शन स्थल पर छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का केक काटकर जन्मदिन मनाया. छात्रों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं. विधानसभा के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. प्रदर्शन के बीच छात्रों की भीड़ मौके पर डटी रही.

ये भी पढ़ें: JPSC परीक्षा विवाद में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते गिरफ्तार

JPSC विवाद बीच पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि CID की पूछताछ के दौरान उन्होंने दो करोड़ रुपये लिए जाने की बात कबूल की है. हालांकि, इस कथित कबूलनामे की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है. गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित लेन-देन की पड़ताल कर रही है. JPSC परीक्षा विवाद के बीच हुई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: JPSC Protest: 'भइया, थोड़ा और प्रेशर मारो न'...वाटर कैनन खुलते ही झूमने लगे आंदोलनकारी छात्र



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >