JPSC Student Protest: तीन दिनों की पूछताछ के बाद पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते जेल भेजे गये

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को तीन दिनों की कड़ी पूछताछ के बाद सीआईडी ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पूछताछ के दौरान टीडीपीएल की एंट्री को लेकर उनसे महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए.

रांची से पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट

रांची: जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से तीन दिनों की पूछताछ के बाद सीआईडी ने सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सीआईडी ने तीन दिन पहले उन्हें रिमांड पर लिया था.

टीडीपीएल की इंट्री को लेकर पूछताछ

पूछताछ के दौरान खियांग्ते ने टीडीपीएल की इंट्री की कहानी सीआईडी को बतायी है. हालांकि, उन्होंने अभी भी स्वयं को निर्दोष बताया और कहा कि कई चीजें उनकी जानकारी में नहीं थीं.

उन्होंने कहा कि टीडीपीएल कंपनी जेएसएससी में ब्लैकलिस्टेड नहीं थी. उसे डी-इंपैनल किया गया था. जहां तक जेपीएससी के सदस्यों तथा अभय तिवारी के आरोपों की बात है, तो यह सब बेबुनियाद है. जो भी विषय उनके समक्ष आया, उस संबंध में उन्होंने यथोचित निर्णय लिया.

इसे भी पढ़ें: JPSC Student Protest: CID की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य के PA ब्रज कुमार राम गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >